Land For Job Scam Lalu Yadav daughter name in ED chargesheet: लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईडी ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें लालू यादव की एक और बेटी हेमा यादव का भी नाम जुड़ गया है। चार्जशीट में ईडी ने कुल सात लोगों को आरोपी बनाया है।
ईडी ने दाखिल की 4800 पन्नों की चार्जशीट
रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और प्लॉट रजिस्ट्री कराने के मामले में ईडी ने 4800 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती के साथ ही हेमा यादव का भी नाम शामिल किया गया है। इसके अलावा, अमित कत्याल और कुछ अन्य लोगों का भी नाम चार्जशीट में शामिल है।
कौन है हेमा यादव?
लालू यादव की सात बेटियां हैं, जिसमें हेमा यादव भी शामिल हैं। हेमा की शादी हो चुकी है। उनके पति का नाम विनीत यादव है, जो रेवाड़ी में रहते हैं। वे भी एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। हेमा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनका इंजीनियरिंग में दाखिल मुख्यमंत्री कोटे से हुआ था। इसके अलावा, हेमा ने रांची के बीआईटी से भी पढ़ाई की है।
लैंड फॉर जॉब स्कैम क्या है?
मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब देश में यूपीए 1 की सरकार थी और लालू यादव रेल मंत्री थे। लालू ने 2008 में नौकरी के बदले अभ्यर्थियों से रिश्वत के रूप में जमीन ली। यह जमीन पटना समेत अन्य जगहों पर ली गई। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि रेलवे की तरफ ग्रुप डी की नौकरी के लिए कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया था। जिन लोगों ने जमीन दी, उन्ही को नौकरी मिली।
सात उम्मीदवारों ने दी जमीन
जब सीबीआई ने जांच की तो पता चला कि लालू यादव के नाम पर पटना में 1.05 लाख वर्ग फीट जमीन है, जिसका सौदा नकद और बेहद कम कीमत पर किया गया। लालू और उनके परिजनों को सात उम्मीदवारों ने जमीन दी, जिसमें से पांच जमीन को खरीद गया था, जबकि दो गिफ्ट दिए गए थे।
यह भी पढ़ें:
‘इंडिया गठबंधन में ही कांग्रेस को खत्म करने की साजिश’, गिरिराज सिंह बोले- 10% कम मिल रहीं सीटें
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
2 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
20 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
22 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines