Land For Jobs Scam: जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शनिवार को दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय में पेश हुए। उनसे सीबीआई अफसरों ने 8 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ खत्म होने के बाद तेजस्वी पिता लालू यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। वहीं, उनकी बहस मीसा भारती ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ की है।
हमने लड़ने का फैसला किया: तेजस्वी
सीबीआई दफ्तर जाने से पहले सुबह तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने हमेशा जांच में सहयोग किया है। लेकिन देश में स्थिति यह है कि झुकना बहुत आसान है और लड़ना बहुत मुश्किल हो गया है। हमने लड़ने का फैसला किया है और हम जीतेंगे।
हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत
बता दें कि सीबीआई ने इस कथित घोटाले में पूछताछ के लिए तीन बार हाजिर होने का समन दिया था। लेकिन वे पेश नहीं हुए थे। तेजस्वी ने समन रद्द करने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद शनिवार को वे सीबीआई के सामने हाजिर हुए हैं।
सुबह 11 बजे शुरू हुई पूछताछ
सीबीआई मुख्यालय में तेजस्वी यादव सुबह 11 बजे पूछताछ शुरू हुई थी, जो रात 8 बजे खत्म हुई। बीच 90 मिनट का लंच ब्रेक दिया गया था। लंच ब्रेक में तेजस्वी अपनी पत्नी से मिलने गए थे।
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने तेजस्वी से वित्तीय लेनदेन को लेकर सवाल किए हैं। जिसमें एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ उनके कथित लिंक को लेकर पूछताछ की गई है।
राबड़ी देवी बोलीं- हमें न्याय पर पूरा भरोसा
तेजस्वी की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को कहा कि हम कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहे हैं। हमें न्याय पर पूरा भरोसा है। बता दें कि जमीन के बदले नौकरी के इस कथित घोटाले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने यादव के पिता लालू प्रसाद, मां राबड़ी देवी, बहन मीशा भारती और अन्य को इसी मामले में 15 मार्च को पहले ही जमानत दे दी थी।
रेल मंत्री रहते जमीन के बदले दी नौकरी
सीबीआई ने आरोप लगाया है कि लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे। उस दौरान उन्होंने बिना किसी विज्ञापन या सार्वजनिक नोटिस के नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को नियुक्त कर दिया था। इसके बदले जमीन ली गई थी।
यह भी पढ़ें: Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में तीसरी बार चूक, रोड शो में काफिले की ओर दौड़ा युवक, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines