Land For Job Case: भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने लालू परिवार पर बड़ा हमला बोला है। सुशील मोदी ने बुधवार को कहा कि सीबीआई के पास पुख्ता सबूत हैं जिसके आधार पर यह (नौकरी के लिए जमीन) मामले की जांच हो रही है।
सुशील मोदी ने कहा कि अब लालू परिवार को न तो नीतीश कुमार बचा सकते हैं और न ही कोई। मामले (Land For Job Case) की जांच जदयू की ओर से दिए गए सबूतों के आधार पर हो रही है। मामले में जल्द ही और लोगों को शामिल किया जाएगा। सुशील मोदी ने कहा कि जब बिहार में यूपीए की सरकार थी तब यह मामला बंद कर दिया गया था। कोई भी केस बंद नहीं होता, 10 साल बाद भी खुलता है अगर उसमें सबूत हो।
https://twitter.com/ANI/status/1635892870832947200
और पढ़िए – Lucknow News: केंद्र ने जारी की देश के टाॅप 10 अस्पतालों की लिस्ट, सूची में यूपी के इतने अस्पताल शामिल
सुशील मोदी बोले- खेला जा रहा है सहानुभूति कार्ड
भाजपा के राज्यसभा सांसद ने पूछा कि ललन चौधरी ने राबड़ी देवी को अपनी जमीन क्यों गिफ्ट की? ये वे हैं जिन्हें रेलवे में नौकरी मिली और उनकी जमीनें बाद में ली गईं। उन्होंने ये भी कहा कि कोर्ट जाने के दौरान लालू यादव के व्हीलचेयर पर जाने, मास्क पहनने और यह कहने से कि उन्हें परेशान किया जा रहा है, कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
सुशील मोदी ने कहा कि कानून कभी नहीं कहता कि अगर कोई ठीक नहीं है तो उससे पूछताछ नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में लालू यादव और उनका परिवार आरोपों का जवाब देने के बजाए सहानुभूति कार्ड खेलता नजर आ रहा है।
और पढ़िए – दिल्ली सरकार ने ‘पुरानी शराब पॉलिसी’ को छह महीने के लिए बढ़ाया, 5 दिन होगा ड्राइ डे
राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई लालू, राबड़ी और मीसा की पेशी
राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फाॅर जाॅब्स मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को बुधवार को पेशी के बाद जमानत दे दी। कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके पर तीनों को जमानत दी है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। इससे पहले लालू को व्हीलचेयर पर लेकर राबड़ी और मीसा कोर्ट के अंदर दाखिल हुए।
बता दें कि सीबीआई ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन हड़पने के आरोपों पर मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने अक्टूबर 2022 में पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद, राबड़ी देवी समेत 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने 27 फरवरी को लालू की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत 14 अन्य आरोपियों को समन जारी किया था। सीबीआई ने 6 मार्च को राबड़ी देवी से पटना स्थित आवास पर 3 घंटे तक पूछताछ की थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
23 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines