संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन बिल पारित हो गया। इसके बाद इस विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा गया, जहां इसे मंजूरी मिल गई। अब यह वक्फ संशोधन कानून बन गया। ये एक्ट देश में कब से लागू होगा? इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी। हालांकि, विपक्ष वक्फ संशोधन बिल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर राजद का अगला स्डैंट क्या रहेगा? इसे लेकर सांसद मनोज झा ने बयान दिया है।
लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद से सांसद मनोज झा ने रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल वक्फ संशोधन विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा। वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ राजद की पिटिशन का पहला बैच सोमवार को अपलोड किया जाएगा। उसके बाद हमारे कई सहयोगी संगठन भी सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं।
यह भी पढे़ं : Video: वक्फ का समर्थन क्या नीतीश को पड़ेगा भारी? JDU से किनारा करेंगे बिहार के मुसलमान!
उम्मीद है कि SC लोगों की निराशा को दूर करेगा : मनोज झा
उन्होंने आगे कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक के मूल चरित्र में संविधान का उल्लंघन है। यह सौहार्द को खत्म करने की साजिश है। अगर संविधान और सौहार्द खत्म हो जाएगा तो बचा क्या? शून्य। हमें यकीन है कि हमेशा की तरह सुप्रीम कोर्ट लोगों में जो निराशा और निराशा की भावना है, उसे दूर करेगा।
लोकशक्ति सबसे बड़ी शक्ति है : राजद सांसद
मनोज झा ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा वक्फ संशोधन बिल को मंजूरी देना प्रक्रिया का हिस्सा है। हम वो कर रहे हैं, जो हमारा अधिकार है। क्या हम भूल गए कृषि विधेयक? संसद से पास हो गए थे, बहस भी ढंग से नहीं हुई थी, हम हाथ जोड़कर कहते रहे- इस बिल के चरित्र को बदलिए, लेकिन क्या हुआ? सरकार को फर्म बिल वापस लेना पड़ा। दबाव कई तरह का होता है। जंग दबाव सबसे बड़ा दबाव होता और लोकशक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है।
यह भी पढे़ं : ‘80% आरक्षण देने के लिए बिल लेकर आइए, मैं समर्थन करूंगा’, वक्फ संशोधन विधेयक पर बोले संजय सिंह
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
15 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines