Lalu Yadav and Rabri Devi new house pictures video viral: पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अब सरकारी आवास में नहीं रहेंगे. दोनों नेता जल्द ही पटना के महुआ बाग स्थित अपने निजी आलिशान आवास में शिफ्ट होने की तैयारी में हैं. राजद सूत्रों के अनुसार महुआ बाग में स्थित इस विशाल परिसर को भविष्य में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों के केंद्रीय स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है.
बताया जाता है कि निर्माणाधीन बंगले का जायजा लेने स्वयं लालू प्रसाद कई बार स्थल निरीक्षण कर चुके हैं. परिसर को इस प्रकार तैयार किया जा रहा है कि लालू प्रसाद के स्वास्थ्य, सुरक्षा और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जा सके. बंगला कालोनियल शैली में निर्मित हो रहा है, जिसमें एक मास्टर बेडरूम के अलावा नौ बड़े कमरों, विस्तृत रिसेप्शन क्षेत्र, बैठक कक्ष, बहु-वाहन पार्किंग और कर्मचारियों के लिए अलग आवासीय व्यवस्था की सुविधा शामिल है. चारों ओर हरियाली से घिरा परिसर शांत वातावरण और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.
अभी सरकारी आवास में रह रहे हैं लालू राबड़ी
वर्तमान में लालू–राबड़ी 10, सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रह रहे हैं. यह आवास राबड़ी देवी को पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में आवंटित था, किंतु 2019 में हाई कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्रियों के लिए निःशुल्क आवास की व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी. नई सरकार ने राबड़ी देवी को 39, हार्डिंग रोड स्थित बंगले में स्थानांतरित होने का निर्देश दिया है, जो मंत्रियों को मिलने वाला दूसरा सबसे बड़ा सरकारी आवास है.
यह भी पढ़ें: लालू यादव के बंगले पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, मंत्री गिरिराज सिंह बोले- नींव संदिग्ध मिली जो जांच तय
सरकार से मांग सकते हैं अतिरिक्त समय
सूत्रों के अनुसार लालू परिवार 10, सर्कुलर रोड से लंबे समय से जुड़ी राजद की राजनीतिक पहचान को भविष्य में किसी प्रकार की अनिश्चितता से बचाकर स्थायी रूप से महुआ बाग में स्थानांतरित करना चाहता है. इसीलिए निर्माण कार्य को तेज गति से पूरा किया जा रहा है. माना जा रहा है कि निर्माण पूर्ण होने तक राबड़ी देवी पुराने आवास में रहने के लिए सरकार से अतिरिक्त समय मांग सकती हैं. यदि प्रशासनिक स्तर पर बाधा उत्पन्न हुई तो अदालत का दरवाज़ा खटखटाने की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा.
बंगले की तस्वीरें आने से राजनीतिक बयानबाज़ी तेज
उधर, बंगले की तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि महुआ बाग में बन रहे इस आलीशान आवास की जांच होनी चाहिए, और यह स्पष्ट होना चाहिए कि इसमें “कहीं घोटाले का पैसा तो नहीं लगा.” वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि यह बंगला “लालू प्रसाद के भ्रष्टाचार की कृति” है और उनकी राजनीतिक यात्रा के ‘काले अध्याय’ को दर्शाता है. राजद इन आरोपों को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए खारिज कर रहा है. इधर, नोटिस जारी होने के बाद महुआ बाग स्थित बंगले के निर्माण कार्य में अब और भी तेज़ी देखी जा रही है. माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में यही परिसर लालू–राबड़ी और राजद की राजनीति का मुख्य केंद्र बनकर उभरेगा.
यह भी पढ़ें: ‘ड्रामा नहीं डिलीवरी, नारा नहीं नीति चलेगी…, संसद सत्र से पहले PM मोदी के विपक्ष को 5 बड़े संदेश
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
10 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
11 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
11 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
12 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines