लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर बहस चल रही है। सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद में अपने-अपने विचार रखे। इस बीच दिल्ली एम्स में एडमिट लालू प्रसाद यादव ने अस्पताल से हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि मैं संसद में नहीं हूं, नहीं तो अकेला ही काफी था।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है और वो दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। इस बीच संसद में वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा चल रही है। इसे लेकर लालू यादव ने अस्पताल से ही अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने अपना एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है।
यह भी पढ़ें : JDU के वरिष्ठ नेता कासिम अंसारी कौन? वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के बीच नीतीश कुमार को दिया झटका
मैं अकेला ही काफी था : लालू यादव
लालू यादव ने कहा कि संघी-भाजपाई नादानों, तुम मुसलमानों की जमीनें हड़पना चाहते हो, लेकिन हमने सदा वक्फ की जमीनें बचाने के लिए कड़ा कानून बनाया है और बनवाने में मदद की है। मुझे अफसोस है कि अल्पसंख्यकों, गरीबों, मुसलमानों और संविधान पर चोट करने वाले इस कठिन दौर में संसद में नहीं हूं, अन्यथा अकेला ही काफी था।
‘अड़िगता-स्थिरता ही मेरे जीवन की जमा पूंजी’
उन्होंने आगे कहा कि सदन में नहीं हूं तब भी आप लोगों के ख्यालों, ख्वाबों, विचारों और चिंताओं में हूं, यह देख कर अच्छा लगा। अपनी विचारधारा, नीति और सिद्धांतों पर प्रतिबद्धता, अड़िगता और स्थिरता ही मेरे जीवन की जमा पूंजी है।
साल 2010 का वीडियो किया शेयर
लालू यादव ने 7 मई 2010 का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे सदन में कह रहे हैं कि सरकार ने जो संशोधन लाया, उसका हम समर्थन करते हैं। कानून बहुत कड़ा बनाना चाहिए। सारी जमीनें हड़प ली गई हैं। पटना के डाकबंगला की जितनी जमीन थी, उस पर अपार्टमेंट बन गए हैं। लोगों ने जमकर लूटपाट की। ले आइये संशोधन बिल, उसे संसद से पास करा देंगे।
यह भी पढ़ें : ‘जमीन माफियाओं ने बहुत मलाई खाई’, राज्यसभा में जेपी नड्डा ने बताया- वक्फ संशोधन बिल का मूल मंत्र
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
10 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
13 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
16 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
17 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines