Lalu Prasad Yadav offer to Nitish Kumar: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा नीतीश कुमार के लिए तो हमारे दरवाजे खुले ही हैं। नीतीश को भी खोलकर रखना चाहिए। नीतीश अगर आते हैं तो साथ क्यों नहीं लेंगे। इस पर जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा लालू जी क्या बोलते हैं और क्या नहीं, वो ही जानें।
जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ने कहा हम लोग एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहेंगे। लालू जी क्या बोलते हैं और क्या नहीं, वो ही जानें। इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद हैं। जब लालू यादव का बयान आया तो इस पर तेजस्वी ने कहा लालू जी ने यह बात मीडिया को शांत करने के लिए कही थी। आप लोग रोज पूछते हैं तो क्या बोलेंगे? इधर कांग्रेस नेता और विधायक शकील अहमद खान ने नीतीश कुमार को गांधीवादी बताया है। उन्होंने कहा जो भी गांधीवादी हैं, वे हमारे साथ आएंगे। नीतीश कुमार गांधी के सिद्धांतों पर चलते हैं।
लालू के ऑफर पर सीएम ने जोड़े हाथ
इस बीच सीएम नीतीश से गुरुवार को मीडिया ने लालू के ऑफर पर सवाल किया तो उन्होंने हाथ जोड़ लिए। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा आज शपथ का दिन है, पाॅलिटिकल बातें नहीं करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नए साल पर सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा सरकार की विदाई तय है। नए साल में नई सरकार बनाएंगे। इनका यह अलविदा वाला साल है और इनका जाना तय है।
ये भी पढ़ेंः बिहार को 2025 में मिलेगी सड़कों की सौगात, मार्च में शुरू होगा पहला डबल डेकर एलिवेटेड रोड
बीजेपी की प्रतिक्रिया जान लीजिए
वहीं लालू यादव के बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा नीतीश जी लालू जी की नस-नस जानते हैं। कैसे उन्होंने बिहार को लूटा है? लालू डरे हुए हैं कि एनडीए ने उनको लोकसभा चुनाव में हराया था, ये फिर से हरा देंगे।
लालू यादव के करीबी और आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने 24 दिसंबर को खगड़िया में सीएम नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा राजनीति में कोई परमानेंट दोस्त और दुश्मन नहीं होता है। अगर नीतीश कुमार सांपद्रायिक शक्तियों को छोड़कर आएंगे तो हम स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा राजनीति में कुछ भी संभव है। हालांकि उनके इस बयान के कुछ दिन बाद ही सीएम ने ऑफर को ठुकरा दिया था।
ये भी पढ़ेंः बिहार में अटके हुए हैं इन 14 हाइवे प्रोजेक्ट के काम; जानिए क्या बोली केंद्र सरकार?
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
8 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
10 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines