हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

हरित बिहार की ओर एक संकल्प, जेपी गंगा पथ पर शिक्षा विभाग के एसीएस ने किया पौधारोपण

Bihar News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने पटना के जेपी गंगा पथ पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने आह्वान किया कि बिहार के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों को हरित और स्वच्छ बनाने में विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर सक्रिय योगदान दें।

विज्ञापन
अधिकारी पौधारोपण करते हुए

Bihar News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने पटना के जेपी गंगा पथ पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं

उन्होंने आह्वान किया कि बिहार के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों को हरित और स्वच्छ बनाने में विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर सक्रिय योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि, “पौधारोपण के इस मौसम को एक त्यौहार की तरह मनाएं, क्योंकि यह समय पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त है। अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।”

छात्रों में प्रकृति के प्रति बनें संवेदनशील

डॉ. एस सिद्धार्थ ने कहा कि शिक्षा विभाग पर्यावरणीय चेतना को शिक्षा प्रणाली से जोड़ते हुए छात्रों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं बिहार के प्रधान सचिव आईएएस पंकज कुमार ने भी PHED बिहार के निर्माणाधीन मुख्यालय में पौधारोपण किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें