Jitan Sahani Murder Case: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संरक्षक मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि ‘जीतन सहनी के घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में यह देखा गया है कि रात 10.30 बजे से 11.00 बजे के बीच 4 लोग घर में एंट्री किए हैं। ये चारों लोग घर में कुछ देर रहने के बाद बाहर निकल गए। इन चारों लोगों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। इन्हें डिटेन करके मामले में पूछताछ की जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये चार लोग आखिर हैं कौन? लेकिन पुलिस ने इन लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
दरभंगा पुलिस ने अपने एक्स अकाउंट पर जारी विज्ञप्ति में कहा है कि मामले में डिटेन किए गए लोगों के मोबाइल डिटेल, पूर्व की हिस्ट्री, जीतन सहनी के साथ लेन-देन और देर रात घर आने के कारणों सहित कई सवालों पर पूछताछ की गई है। इसके साथ ही अन्य लोगों से भी पुलिस डिटेन किए गए लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने बताया है कि जीतन सहनी से डिटेन किए गए लोगों में से 2 लोगों ने ब्याज पर पैसा उधार लिया हुआ था। इनमें से एक संदिग्ध ने अपनी मोटरसाइकिल भी जीतन सहनी के पास लोन की सिक्योरिटी के रूप में रखी हुई थी, जिसे छुड़ाने की बात करने ये लोग जीतन सहनी के घर गए थे। पुलिस ने कहा है कि डिटेन किए गए चार लोगों में से दो के साथ जीतन सहनी की दो दिन पहले कहासुनी भी हुई थी, जिसमें दोनों संदिग्ध को सबक सिखाने की धमकी मिली थी।
जीतन सहनी केस में पुलिस की जांच को दो दिन हो गए हैं। अभी भी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। देखना ये है कि पुलिस कितनी जल्दी इस मामले को सुलझाती है।
संबंधित खबरें
जीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
17 hrs agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
1 day agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
1 day ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
2 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
3 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
3 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
3 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
3 days agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
5 days agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines