हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मूर्ति विसर्जन में दो पक्षों की झड़प ने बिहार के छपरा में बंद कराया Internet, इलाके में तनाव

Internet Ban in Chhapra Bihar: बिहार के छपरा में इंटरनेट सेवा को बंद करा दिया गया है। मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन इलाके में इंटरनेट सेवा को बंद करा दिया।

विज्ञापन

Internet Ban in Chhapra, Bihar: बिहार के छपरा में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। यह कदम दशहरा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए दो पक्षों में झड़प के बाद उठाया गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह छपरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई। मामले को बिगड़ते देख पुलिस प्रशासन की टीम और वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, अब जिला प्रशासन द्वारा छपरा में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। ऐसे में इलाके लोग दो दिनों के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य ऑनलाइन कार्य नहीं कर सकेंगे।

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई झड़प

जिला प्रशासन ने यह निर्णय मौजूदा हालात को देखते हुए लिया है। दरअसल, शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गयी थी। दुर्गा प्रतिमा को लेकर जा रहे श्रद्धालुओं की झड़प दूसरे समुदाय के लोगों के साथ हो गई। बहसा-बहसी से चली बात रोड़ेबाजी तक पहुंच गई। रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना में दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। बाद में घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ेंः BJP नेता विजय कुमार सिन्हा ने लालू यादव पर साधा निशाना, कहा- जेल में रहकर खुलेआम अय्याशी करते थे

विज्ञापन

पुलिस ने मामले को कराया शांत

झड़प की सूचना मिलते ही छपरा के पुलिस कप्तान गौरव मंगला मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। उन्होंने अपनी मॉनिटरिंग में मूर्ति विसर्जन करवाया। बताया जा रहा है कि अगर समय पर पुलिस प्रशासन नहीं पहुंचती तो झड़प बड़ा रूप ले सकता था। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने समय रहते मामले को अपने हाथों में लिया और इलाके में शांति कायम कराया। वहीं नई बाजार इलाके में प्रशासन की टीम लगातार सुबह से कैंप कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola