बिहार विधानसभा को आधुनिक तकनीक से लैस कर दिया गया है, जिसमें विधायकों के सामने टैब लगाए गए हैं ताकि वे सदन की कार्यवाही को लाइव देख सकें और विधेयकों व सवाल-जवाब की जानकारी प्राप्त कर सकें. संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने इसे समय की मांग बताते हुए सदस्यों की सुविधा और प्रशिक्षण के लिए विशेष व्यवस्था की बात कही. बता दें कि 1 दिसंबर से बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होगा. जिसे देखते हुए ही ये फैसला लिया गया है. जिससे विधायकों को किसी तरह की कोई समस्या ना हो.
वहीं, अब विधान सभा के सदन भी काफी हाईटेक बन चुके हैं. सभी विधायकों के लिए उनके बैठने के जगह के सामने टैब लगाया लगाया गया है जिससे उन्हें सदन की कार्यवाही में कठिनाई नहीं हो. सभी सवालों के जवाब वे लाइव टैब पर भी देख सकते हैं. साथ में नए माइक भी लगाए गए हैं ताकि विधायकों को ऑडियो की परेशानी नहीं हो. तैयारियों का जायजा लेते हुए संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि समय के अनुसार सदन को हाई टेक किया गया है. अब विधायकों को इससे काफी सुविधाएं मिलेंगी साथ ही नए विधायकों को सदन की कार्यवाही की ट्रेनिंग भी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें- बिहार में हार के 13 दिन बाद एयरपोर्ट पर दिखे तेजस्वी, दिल्ली में बुलाई गई कांग्रेस की समीक्षा बैठक
इसके अलावा 1 दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. विधानसभा भवन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने आस-पास के पूरे इलाके में विशेष पाबंदियां लागू की हैं.
पटना सदर के अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM) गौरव कुमार ने सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर आदेश जारी किया है. आदेश में साफ कहा है कि विधानसभा भवन, सचिवालय थाना क्षेत्र और आस-पास की सड़कों पर किसी भी तरह की भीड़, प्रदर्शन, जुलूस, नारेबाजी या हथियारों के साथ घूमने पर पूरी तरह रोक रहेगी.
SDM ने कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 163 के तहत कार्रवाई होगी. यह नियम 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक लागू रहेगा.
किन चीजों पर रहेगी रोक
विधानसभा भवन और सचिवालय थाना क्षेत्र के आस-पास की सड़कों पर
- धरना-प्रदर्शन, नारेबाजी, जुलूस
- डंडा, लाठी या किसी भी प्रकार का हथियारनुमा सामान
- विस्फोटक सामग्री
- बिना अनुमति के भीड़ बनाना
कौन से रास्ते रहेंगे प्रतिबंधित?
जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, इस पूरे क्षेत्र में बिना वजह कोई भी व्यक्ति या समूह प्रदर्शन या भीड़ नहीं लगा सकता है.
- उत्तर- चिड़ियाखाना गेट नं-01 से विश्वेश्वरैया भवन भाया नेहरू पथ, कोतवाली टी-प्वाइंट.
- दक्षिण- आर ब्लॉक गोलंबर से रेलवे लाइन तक.
- पश्चिम- चितकोहरा गोलंबर होते हुए वेटनरी कॉलेज पटना तक.
- पूर्व- कोतवाली टी-प्वाइंट, बुद्ध मार्ग होते हुए पटना जीपीओ गोलंबर तक.
संबंधित खबरें
'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 hr agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 hr agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
2 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines