Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग के बाद अब सीटों के नाम पर संघर्ष चल रहा है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेंद्र कुशवाहा को सीट शेयरिंग में 6 सीटें मिली हैं। लेकिन वह मिली सीटों से नाराज चल रहे थे। कुशवाहा चिराग पासवान की सीट महुआ से अपना प्रत्याशी उतारना चाह रहे थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उपेंद्र कुशवाहा को मिलने के लिए दिल्ली बुलाया। सूत्रों ने बताया है कि गृह मंत्री अमित शाह से 1 घंटे की बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा को भविष्य में कंपनसेट करने का आश्वासन मिला है।
महुआ सीट पर उपेंद्र कुशवाहा अपनी दावेदारी छोड़ने पर राजी हो गए हैं। इस सीट पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी अब दावा नहीं करेगी। महुआ सीट के बदले उपेंद्र कुशवाहा को एक दूसरा विधान सभा सीट दिया जा सकता है। साथ ही उन्हें बिहार विधान परिषद की सीट दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में पीएम मोदी की एंट्री, चुनावी घोषणा के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
महुआ सीट से उपेंद्र कुशवाहा के चुनाव न लड़ने की बात मानकर अब चिराग का प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेगा। वैशाली जिला के महुआ विधानसभा सीट पर चिराग पासवान की लोक जनता पार्टी (रामविलास) का ही उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा।
विधान परिषद और राज्यसभा की डील
सूत्रों ने बताया कि अमित शाह ने कुशवाहा को बताया कि बिहार विधानसभा में बीजेपी की तीन विधान परिषद सीट खाली होने जा रही है, उसमें से एक सीट कुशवाहा को देगी। साथ ही, उपेंद्र कुशवाहा को आज दुबारा इस बात का आश्वासन दिया गया कि अगले साल बिहार की खाली हो रहे राज्यसभा की 4 सीटों में से एक सीट उपेंद्र कुशवाहा को दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव के लिए JDU की पहली लिस्ट जारी, 57 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें किसे-कहां से मिला टिकट?
चिराग और उपेंद्र के बीच महुआ सीट को लेकर काफी विवाद चल रहा है। बता दें कि महुआ सीट वैशाली जिले में आती है। बिहार राजनीति में यह हाईप्रोफाइल सीट है। इसपर यादव, मुस्लिम और कुशवाहा समुदाय का दबदबा है। यह सीट यादव और मुस्लिम बाहुल्य है। यादव और मुस्लिम की आबादी करीब 35 फीसदी है। वहीं अनुसूचित जाति की करीब 21 फीसदी आबादी है। पासवान और रविदास निर्णायक वोटर माने जाते हैं। साल 2015 में तेज प्रताप यादव यहां से चुनाव जीत चुके हैं।
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
5 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines