राजधानी पटना में शुक्रवार की शाम उस वक्त हाई लेवल ड्रामा देखने को मिला, जब पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित फ्लैट पर पुलिस टीम सर्च वारंट लेकर पहुंची. चित्रगुप्त नगर थाना और पाटलिपुत्र थाना की पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करने पहुंची थी.
बता दें कि करीब दो घंटे तक फ्लैट के अंदर तलाशी चलती रही. इस दौरान इलाके में हलचल बनी रही और मीडिया कर्मियों की भीड़ भी मौके पर जुट गई. शाम करीब सात बजे पुलिस टीम अमिताभ दास को लेकर फ्लैट से नीचे उतरी और सीधे उन्हें Ruban Hospital ले जाया गया.
मीडिया के सामने विवादित बयान
फ्लैट से बाहर निकलते ही मीडिया को देख अमिताभ दास ने एक बार फिर विवादित बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि ‘मुझे इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि मैं सीबीआई को नीट छात्रा मामले में अहम सबूत देने वाला था.’ उनके इस बयान के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया.
हालांकि, जब पुलिस अधिकारियों से गिरफ्तारी को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि चित्रगुप्त नगर थाना में दर्ज एक मामले में केवल सर्च वारंट के आधार पर तलाशी ली गई थी. पुलिस के मुताबिक, अमिताभ दास को न तो हिरासत में लिया गया और न ही गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने यह भी कहा कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, इसलिए एहतियातन उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया.
उठ रहे हैं कई सवाल
करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई के बाद पुलिस टीम वापस लौट गई, लेकिन कई सवाल पीछे छोड़ गई—
आनन-फानन में एफआईआर दर्ज कर सर्च वारंट क्यों लिया गया? तलाशी के बाद पूछताछ कर छोड़ देने के पीछे क्या वजह थी? क्या यह केवल नियमित प्रक्रिया थी या इसके पीछे कोई बड़ी जांच की कड़ी जुड़ी है?
फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है, जबकि अमिताभ दास के बयान से मामला और राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि आगे इस मामले में पुलिस या जांच एजेंसियां क्या कदम उठाती हैं.
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 hr agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
11 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines