हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार में शराबबंदी पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बोले, ताड़ी एक नेचुरल जूस

विज्ञापन

पटना: बिहार में शराबबंदी पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि ताड़ी बंद करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत विचार है ताड़ी एक नेचुरल जूस है और इसको शराब की कैटेगरी में रखना ही नहीं चाहिए। इसमें लाखों लोगों का व्यापार और रोजगार छिपा हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों का इससे घर चलता है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1597967291009757185?s=20&t=wQTarA56sbbBzyRmcsVskg

इससे पहले मंगलवार को बिहार राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य में शराब बंदी से प्रभावित हुए शराब और ताड़ी की बिक्री में शामिल लोगों के आर्थिक पुनर्वास के लिए एक योजना को मंजूरी दी है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने संवाददाताओं से कहा कि उक्त योजना के लिए 610 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय को भी मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन

यह योजना अप्रैल 2016 में राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने से पहले शराब बनाने या ताड़ी निकालने के काम में लगे गरीब लोगों, विशेष रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से आने वाले लोगों को एक लाख रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव करती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola