हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Bihar News: डिप्टी CM तेजस्वी यादव के ममेरे भाई की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे

प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

Patna Crime News: बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव के ममेरे भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। कार सवार तेजस्वी यादव के ममेरे भाई सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना पटना के अटल पथ की बताई जा रही है। बता दें कि तेजस्वी के ममेरे भाई पूर्व सांसद सुभाष यादव के बेटे हैं।

जानकारी के मुताबिक, कार सवार बदमाशों ने पूर्व सांसद सुभाष यादव के बेटे रंधीर कुमार यादव की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले के बाद रंधीर कुमार किसी तरह अपनी जान बचाकर कार समेत एसके पुरी थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी। वारदात 31 अक्टूबर की देर शाम हुई।

फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल, सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। बता दें कि रंधीर कुमार यादव गोला रोड स्थित एक निजी स्कूल का संचालन करते हैं। वे हाल में किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हैं।

विज्ञापन

घटना के वक्त ससुराल से लौट रहे थे रंधीर

जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के विधायक कॉलोनी में रंधीर यादव का आवास है। घटना के दिन वे वैशाली जिले के महुआ स्थित ससुराल से लौट रहे थे। शुरुआती जांच में रोडरेड का भी मामला सामने आ रहा है। फिलहाल, पुलिस घटना की गहन जांच में जुटी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola