काराकाट विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरीं निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है. इस मामले में ज्योंति सिंह पर मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ज्योति सिहं पर ये प्राथमिकी निर्वाची पदाधिकारी काराकाट सह एसडीएम प्रभात कुमार ने दर्ज कराई है. ये जानकारी एसडीपीओ बिक्रमगंज द्वारा एक प्रेस नोट में दी है.
ज्योति सिंह पर किस मामले में हुई कार्रवाई?
एसडीएम प्रभात कुमार के अनुसार, भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह मतदान से एक दिन पहले 10 नवंबर की रात बिक्रमगंज के एक होटल में अपने समर्थकों के साथ ठहरी हुई थीं. एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम ने होटल पर छापा मारा. निरीक्षण के दौरान ज्योति सिंह और उनके 15-18 समर्थक चुनाव दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाए गए.
बता दें कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार और संबंधित गतिविधियां बंद हो जानी चाहिए. साथ ही, प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद बाहरी प्रचारकों को निर्वाचन क्षेत्र में रहने की अनुमति नहीं होती है.
एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि काराकाट विधानसभा चुनाव प्रचार 9 नवंबर को शाम 5 बजे समाप्त हो गया था. होटल खाली करने के निर्देश के बावजूद, ज्योति सिंह और उनके समर्थक होटल में ही रुके रहे. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान उनके दो वाहनों के परमिट समाप्त हो चुके थे, जबकि तीसरा वाहन अनधिकृत था.
ज्योति सिंह ने लगाए थे कई आरोप
बता दें कि ज्योति सिंह ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार से बिना महिला कॉन्स्टेबल के छापेमारी पर सवाल उठा रही थीं. ज्योति सिंह ने आरोप लगाया है कि मुझे राजनीतिक रूप से परेशान करने के लिए प्रशासन द्वारा षड्यंत्र के तहत होटल में बिना किसी महिला फोर्स के छापेमारी की गई. ज्योति सिंह ने आरोप लगाया है कि घंटों उन्हें परेशान किया गया.
होटल के रजिस्टर में दर्ज नहीं थे कई लोगों के नाम
मिली जानकारी के अनुसार, होटल के रजिस्टर में भी कमरों में ठहरे कई लोगों के नाम दर्ज नहीं थे. हालांकि, ज्योति सिंह ने आरोप लगाया कि ‘उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है.’
देर रात हुई छापेमारी के पीछे के मकसद पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को चार घंटे तक परेशान किया. मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. यह मुझे निशाना बनाने की साजिश है.’
संबंधित खबरें
बिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
3 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
3 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
4 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
9 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
10 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
13 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines