अमिताभ ओझा
कृषि विभाग में ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (BTM) अर्यमा दीप्ति के बीते शुक्रवार शाम लापता होने के बाद बिहार प्रशासन में हड़कंप मच गया. चौंकाने वाली बात ये है कि अर्यमा दीप्ति अपने ऑफिस से शाम करीब 4 बजे एक ऑटो से घर के लिए निकलीं, लेकिन तब से ही उनका कुछ पता नहीं है. बताया जा रह है कि 23 दिन पहले ही उनकी शादी चार्टर्ड अकाउंटेंट से हुई थी. अर्यमा दीप्ति के लापता होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उनकी तलाश में एक टीम को तैनात किया. इस मामले में बख्तियारपुर के एसएचओ का भी बयान सामने आया है.
आखिरी बार भाई से हुई थी बात
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कृषि विभाग में ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (BTM) के पद पर तैनात अर्यमा दीप्ति बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड में पदस्थापित हैं. परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अर्यमा दीप्ति कार्यालय से ऑटो से घर के लिए निकली थीं. उसी समय उनकी अपने भाई डॉ. लडकेश्वर नारायण से फोन पर बात हुई थी. इसके बाद देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचीं, तो परिजनों ने बख्तियारपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.
यह भी पढ़ें: ‘खड़े-खड़े सस्पेंड कर दूंगा…’ विजय सिन्हा के खिलाफ राजस्व विभाग ने खोला मोर्चा, CM नीतीश को लिखा लेटर
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
परिजनों ने बताया कि अर्यमा दीप्ति की 23 दिन पहले ही शादी हुई थी. उनके पति पटना में चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पति से भी उनकी बातचीत हुई थी, लेकिन उसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका. लापता महिला अधिकारी के माता-पिता कंकड़बाग में रहते हैं. पुलिस ने भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. बख्तियारपुर थाना पुलिस और परिजन आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है और अर्यमा दीप्ति की तलाश जारी है.
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
6 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines