Earthquake Tremors Felt In Bihar Many Districts: बिहार में रविवार सुबह कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। फिलहाल, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना के अलावा पश्चिमी चंपारण, छपरा, सीवान, गोपालगंज और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
उधर, नेपाल में भी रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह काठमांडू घाटी और आसपास के जिलों में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह 7:39 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र धाडिंग जिले में था। रिपोर्ट में बताया गया कि भूकंप के झटके बागमती और गंडकी प्रांत के अन्य जिलों में भी महसूस किए गए। भूकंप से किसी भी तरह की क्षति या फिर किसी के हताहत की कोई रिपोर्ट नहीं है।
रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल में भूकंप आना आम बात है। नेपाल उस पर्वत श्रृंखला पर स्थित है, जहां तिब्बती और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं और हर सदी में एक-दूसरे के करीब दो मीटर आगे बढ़ती हैं, जिसके परिणामस्वरूप दबाव बनता है, जिसके बाद भूकंप आता है।
बता दें कि 2015 में नेपाल में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद करीब 9,000 लोग मारे गए थे। नेपाल सरकार की पीडीएनए की रिपोर्ट में कहा गया है कि नेपाल दुनिया का 11वां सबसे अधिक भूकंप वाला देश है।
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
4 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines