Dularchand Yadav Postmortem Report: बिहार के दुलारचंद यादव मर्डर केस में बड़ा अपडेट आया है. दुलारचंद यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें उनकी मौत के कारण का खुलासा हुआ है. दुलारचंद यादव की मौत गोली लगने से नहीं, बल्कि फेफड़े के फटना और कार्डियाक अरेस्ट के कारण हुई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पीछे से किसी भारी चीज से धक्का लगने के कारण वे नीचे गिरे, जिससे उनकी सीने की कई हड्डियां टूट गईं और फेफड़ा फट गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट केस की IO को सौंप दी गई है.
चुनाव आयाग ने तलब की जांच रिपोर्ट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट को 3 डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने तैयार किया है, जिन्होंने बाढ़ अनुमंडल हॉस्पिटल में दुलारचंद यादव का पोस्टमार्टम भी किया था. चुनाव आयोग ने इस मामले में पूरी रिपोर्ट DGP से मांगी है. वहीं पुलिस घटना से जुड़े करीब 100 से ज्यादातर वायरल वीडियो की जांच कर चुकी है, लेकिन उसमें कहीं भी अनंत सिंह की तस्वीर सामने नहीं आई है. एक तस्वीर में अनंत सिंह का भतीजा राजवीर नजर आया है. जिन 3 लोगों की की गिरफ्तारी हुई है, वे अनंत सिंह समर्थक हैं. वहीं अनंत सिंह समेत 5 लोगों पर केस दर्ज हुआ है.
साजिश के तहत किया गया था हमला
मोकामा पोलिस की जांच में सामने आया है कि पथराव के लिए जिन पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था, वो भी टाल इलाके के नहीं है, बल्कि वे बोल्डर पत्थर हैं, जिन्हे गाड़ियों में भरकर लाया गया होगा. अनंत सिंह की जिन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया था, उसमें इन्ही पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था. इसका मतलब यह है कि हमले की प्लानिंग पहले से थी. हमलावरों को पहले से पता था कि दुलारचंद जनसुराज प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने आएगा. फिलहाल ग्रामीण SP के नेतृत्व में बनी टीम मामले की हर पहलु से जांच कर रही है.
कब-कहां हुआ था दुलारचंद पर हमला?
बता दें कि दुलारचंद यादव 30 अक्टूबर दिन गुरुवार की दोपहर को पटना जिले के मोकामा विधानसभा के टाल इलाके में प्रचार करने के लिए गए थे. वे घोसवारी में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के पक्ष में प्रचार कर रहे कि अचानक उनके काफिले पर हमला हो गया. हमले में दुलारचंद से मारपीट की गई और फिर गोली मार दी गई. पुलिस ने दुलारचंद यादव के पोते की शिकायत पर JDU प्रत्याशी अनंत सिंह समेत 5 लोगों को नामजद किया है. आरोपियों में अनंत सिंह के साथ उनके दोनों भतीजे रणवीर सिंह, कर्मवीर और उनके करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह शामिल हैं.
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
18 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines