हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार के DSP को महिला के यौन शोषण केस में जेल, कोर्ट ने रद्द किया जमानती बेल वारंट

Woman Sexual Exploitation Complaint: बिहार के भागलपुर में कोर्ट ने महिला से यौन शोषण के आरोपी डीएसपी को जेल भेज दिया। मामले में कोर्ट ने डीएसपी का जमानती बेल वारंट रद्द कर दिया था।

विज्ञापन
Bihar Police DSP Arrested

Bihar Police Officer Arrested: बिहार के भागलपुर में महिला से यौन शोषण मामले में वांरटी डीएसपी ने बुधवार को कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने आरोपित डीएसपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपित डीएसपी का नाम सोमेश कुमार है और वह गोड्डा जिले का रहने वाला है। वर्तमान में गया पुलिस हेडक्वार्टर में बतौर डीएसपी नियुक्त है। मामले में बुधवार को भागलपुर कोर्ट में सुनवाई हुई।

कोर्ट में डीएसपी ने दलीलें देते हुए बताया कि वह वर्तमान में गया जिले में डीएसपी हैं और पितृपक्ष मेले में ड्यूटी पर प्रतिनियुक्ति रहने के कारण कोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए पेश नहीं हो सके थे। कोर्ट ने इसको अवमानना माना और समय बर्बाद करने की बात भी कही।

जानें पूरा मामला

बता दें कि साल 2020 में पीड़िता की ओर से केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद भागलपुर एएसपी सिटी पूरन कुमार झा के निर्देश पर तत्कालीन महिला थाना प्रभारी रीता कुमारी के नेतृत्व में आरोपित को साहिबगंज स्थित रेलवे क्वार्टर से अरेस्ट किया गया। उस वक्त सोमेश कुमार प्रशिक्षु डीएसपी थे।

जेल में कुछ दिन रहने के बाद अधिकारी ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। इस पर उन्हें जमानत मिल गई। मामले में भागलपुर व्यवहार न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान डीएसपी लगातार कोर्ट में अनुपस्थित रहे। इसके बाद कोर्ट ने अवमानना कार्रवाई करते हुए 30 जुलाई 2024 को आरोपित का बेल बांड वारंट जारी किया था।

ये भी पढ़ेंः महाकुंभ से लौट रहे वाहन का भयानक एक्सीडेंट, एक परिवार के 3 की मौत

दिल्ली बुलाकर यौन शोषण किया

मामला दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की, जिसमें तथ्यों के आधार पर डीएसपी के विरूद्ध लगाए गए आरोपों को सही पाया गया। कोर्ट के समक्ष उपस्थित कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सोमेश मिश्रा उसे दिल्ली बुलाकर यौन शोषण करता था। महिला ने आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया। इसके बाद पीड़िता ने शादी कर ली।

चार्जशीट के बाद किया निलंबित

सोमेश मिश्रा युवती की शादी के बाद उसके घर भी पहुंच गया और उसे धमकाने लगा। जिस पर पीड़िता ने तत्कालीन एसएसपी आशीष भारती से शिकायत की, जिस पर संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर आरोपी डीएसपी को अरेस्ट करने का निर्देश दिया गया। मामले में चार्जशीट के बाद उसे मुख्यालय ने निलंबित कर दिया था।

ये भी पढ़ेंः ‘गठबंधन में रहना है या नहीं…’, दिल्ली के नतीजों के बाद कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने उठाए सवाल, पार्टी को दी ये नसीहत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें