Bihar News: बिहार के दरभंगा में एम्स के निर्माण को लेकर बवाल होता रहता है। अब दरभंगा से बीजेपी सांसद गोपाल ठाकुर और राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के बीच जुबानी जंग देखने को मिली है। दरअसल 13 नवंबर को दरभंगा में एम्स का शिलान्यास होने वाला है। इसी के चलते प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत और बीजेपी सांसद तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दरम्यान बीजेपी सांसद ने कुछ कहा तो आईएएस अधिकारी ने दो टूक कह दिया कि आप ही यहां पर एम्स बनने का विरोध कर रहे थे।
दरभंगा में एम्स का निर्माण शोभन में होना था। लेकिन बीजेपी सांसद इसका विरोध कर रहे थे। वे चाहते थे कि एम्स का निर्माण डीएमसीएच परिसर में हो। इसी को लेकर सांसद ने प्रधान सचिव के सामने कहा कि जब हम सीएमओ में जाते थे तब अमित खरे साहब मिलते थे। वो कहते थे कि जब तक प्रत्यय नहीं कहेगा तब तक आपका एम्स नहीं बनेगा। उसको पकड़िए तो आपका एम्स हो जाएगा।
सांसद की इस बात पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने दो टूक जवाब दिया और कहा कि आप जानते हैं वो किस संदर्भ में ये बात बोले हैं। आप डीएमसीएच में जाकर बोलते थे और हम शोभन में एम्स बनाने के लिए बोलते थे। तभी उन्होंने ऐसा कहा। प्रधान सचिव के इस जवाब पर सब ठहाके लगाकर हंस दिए।
कौन हैं प्रत्यय अमृत
प्रत्यय अमृत मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। वे 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बिहार के स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सचिव हैं। कटिहार के डीएम के रूप में उन्होंने जिला अस्पताल के लिए पीपीपी मॉडल लागू किया।
छपरा में डीएम के रूप में उन्होंने सोनपुर पशु मेले में अश्लीलता पर रोक लगाई। साथ ही सिनेमा घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया। प्रत्यय अमृत को वर्ष 2011 में भारत सरकार ने लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री उत्कृष्ठता पुरस्कार के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में चुना था।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
17 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
18 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines