Bihar Assembly Elections: दरभंगा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ. जमाल हसन ने चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि SIR के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली की गई है. जिससे लोकतंत्र की पवित्रता पर सीधा हमला हुआ है. शहरी विधानसभा के कई बूथों पर मतदाताओं की पहचान को संदिग्ध बना दिया गया है. एक ही मकान में 112 वोटरों को दिखा दिया है.
2 बूथों की सार्वजनिक की गई जानकारी
कांग्रेस नेता डॉ. जमाल हसन ने आगे कहा कि दरभंगा शहरी विधानसभा में कुल 354 बूथ हैं. अभी केवल 2 बूथों की जानकारी सार्वजनिक की गई है, लेकिन कांग्रेस की टीम हर बूथ की गहन जांच कर रही है. आने वाले दिनों में और भी बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया जाएगा. डॉ. जमाल हसन ने वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि बूथ संख्या 138 पर 87 वोटरों का मकान संख्या शून्य दर्ज है. उन्होंने कहा कि मकान संख्या ही मतदाता की सबसे मजबूत पहचान होती है, लेकिन आयोग ने उसे ही ध्वस्त कर दिया है. बूथ संख्या 170 पर स्थिति और भी गंभीर है. यहां मकान संख्या-1 पर 93, मकान संख्या 5 पर 112, मकान संख्या-8 पर 93 और मकान संख्या 10 पर 68 मतदाता दर्ज किए गए हैं.
यह भी पढ़ें- ‘…तो SIR की पूरी प्रक्रिया कर देंगे रद्द’, सुप्रीम कोर्ट ने ECI को दी चेतावनी, आयोग ने जारी की ये बुक
यह कौन-सा SIR
कांग्रेस नेता डॉ. जमाल हसन ने कहा कि इतना ही नहीं 79 मतदाताओं का मकान संख्या शून्य या किसी जगह के नाम से लिखा गया है. यह सीधे-सीधे धांधली का प्रमाण है. यह सवाल खड़ा करता है कि चुनाव आयोग किस दबाव में इस तरह की गड़बड़ी कर रहा है. यह कौन-सा SIR है. जिसमें मकान संख्या के नाम पर मतदाता की पहचान ही खत्म कर दी गई. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से सफाई देने के बजाय मुद्दे से भटकाया जा रहा है. लोकतंत्र से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
पूरे लोकतंत्र का सवाल
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया जाएगा. यह मामला किसी एक धर्म, जाति या वर्ग का नहीं है. बल्कि पूरे लोकतंत्र का सवाल है. चुनाव आयोग ने फर्जी मकान संख्याओं में सभी धर्म और जाति के मतदाताओं को शामिल किया है. इससे यह साफ हो जाता है कि धांधली योजनाबद्ध और संगठित तरीके से की गई है. वोट की चोरी सबसे बड़ा अपराध है. यह केवल व्यक्ति का अधिकार नहीं बल्कि लोकतंत्र की नींव पर हमला है. अब युवा जाग चुका है और अपनी वोट की चोरी बर्दाश्त नहीं करेगा. यह लड़ाई लंबी जरूर है, लेकिन जरूरी है. अगर आज हम चुप रह गए तो कल लोकतंत्र का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा.
यह भी पढ़ें- बिहार SIR पर पहली बार बोले गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस पर किया तीखा हमला
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
10 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
11 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
17 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines