अमिताभ ओझा, बिहार
CSBC Constable Exam Cancelled: बिहार में 1 अक्टूबर को हुई सिपाही बहाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही 7-15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाओ को भी रद्द कर दिया गया है। सीएसबीसी अध्यक्ष एसके सिंघल ने इसकी जानकारी मंगलवार को दी। इस भर्ती के जरिये बिहार में 21,391 जवानों की बहाली होने वाली थी। । उन्होंने बताया कि कई परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नों के उत्तर पूर्व में ही हासिल कर लिए जाने के मामले सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
सीएसबीसी अध्यक्ष एसके सिंघल ने बताया, कि दिनांक 01.10.2023 (रविवार) को उक्त दोनों पालियों की लिखित परीक्षा में काफी संख्या में नकल करते हुए Electronic devices एवं चीट पूर्जो के साथ राज्य के विभिन्न जिलों में अभ्यर्थी गिरफ्तार हुए। इसके अतिरिक्त अन्य स्रोतो से भी ऐसी जानकारी प्राप्त हुई कि परीक्षा के प्रश्नों के तथाकथित उत्तर सादे पन्नों पर मात्र SI No.के सामने उत्तर लिखकर मोबाईल एवं अन्य तरीकों से कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त कर लिये गये हैं। विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में काफी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा इन उत्तरों की नकल करते हुए और चीट साथ पकड़े गये इन सभी अभ्यार्थियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
वर्तमान में ये सभी मामले अनुसंधान अंतर्गत है, लेकिन दिनांक 02.10.2023 के अपराह्न उपरांत ऐसे मामलों के संबंध में और अधिक जानकारियाँ प्राप्त हुई। इन जानकारियों के विश्लेषण उपरांत पाया गया कि इस प्रकार के क्रियाकलाप प्रथम दृष्टया सुनियोजित ढंग से संगठित गिरोह द्वारा किया गया प्रतीत होता है। अनुसंधान के क्रम में इस तरह के और मामले प्रकाश में आने की प्रबल संभावना है। इन क्रियाकलापों के कारण लिखित परीक्षा की प्रक्रिया दूषित हुई है।
नियुक्ति प्रक्रिया में देरी की आशंका
कांस्टेबल परीक्षा तीन तिथियों 1, 5 और 15 अक्टूबर 2023 को होनी थी। इसके बाद परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) नवंबर 20233 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। सीएसबीसी की ओर से बताया गया था कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट दिसंबर अंत तक जारी कर दी जाएगी यानी आगामी 4 महीने में नियुक्ति मिलने की संभावना थी। लेकिन अब पेपर रद्द होने के चलते दोबारा से परीक्षा कराने में अतिरिक्त समय लगेगा जिससे नियुक्ति में भी देरी होने की आशंका है।
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
6 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines