सौरव कुमार, पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए महागठबंधन की दूसरी बैठक आगामी 24 अप्रैल को पटना में होने वाली है। इस बार यह मीटिंग कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में प्रस्तावित है, जिसमें इंडिया ब्लॉक के कोआर्डिनेशन कमेटी के सभी सदस्य शामिल होंगे। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण अल्वरू, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम सहित वाम दलों के सभी प्रतिनिधि इस बैठक शामिल होंगे। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार (20 अप्रैल) को बिहार पहुंचे और बक्सर में एक जनसभा को संबोधित किया। खड़गे पटना में एक कार्यक्रम में भी शामिल होने वाले थे लेकिन, किसी कारण इसमें बदलाव कर दिया गया। इसी बीच बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने बड़ा बयान दिया है।
क्या कहा राजेश राम ने?
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य की सत्तारूढ़ एनडीए सरकार पर निशाना साधा। जब उनसे पूछा गया कि सत्ता पक्ष कह रहा है कि राहुल गांधी आएं या घर जाएं, बिहार में कोई फर्क नहीं पड़ेगा? इस पर उन्होंने कहा कि सही बात है, जहां ईडी सेट हो, जहां ईवीएम में वोट सेट हो तो ऐसी बात तो सामने आएगी ही। साथ ही उन्होंने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है, हमलोग जनहित के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव के मूड में है, INDIA गठबंधन ताकतवर होकर बिहार चुनाव में जाएगी। उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘सरकार की जो नीति है वो जनहित में नहीं है। लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा है, देख रहे हैं किस तरह से क्राइम बढ़ा है और ये याद दिलाते हैं पीछे के लॉ एंड ऑर्डर का, लेकिन मौजूदा समय में इनकी सरकार है तो सवाल इन्हीं से किए जाएंगे।’
‘ये लोग सीधे तौर पर न्यायपालिका को धमका रहे हैं’
वहीं, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के बारे में कहे गए आपत्तिजनक बयान पर उन्होंने कहा कि भारत की न्यायपालिका बहुत मजबूत है और ये लोग सीधे तौर पर अब न्यायपालिका को धमका रहे हैं। राहुल गांधी लगातार कहते हैं कि ये लोग संविधान को खत्म करेंगे, अब न्यायपालिका को धमका रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में न्यायपालिका इस पर संज्ञान लेगी। पत्रकारों ने जब 24 अप्रैल को महागठबंधन की होने वाली बैठक को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हम इस पर बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं बोल सकते। हमलोग बैठकर आगे की रणनीति तय करेंगे, लेकिन इतना जरूर है कि हमलोग सरकार के खिलाफ रणनीति बना रहे हैं। अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के बीच जाएंगे।
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
13 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines