बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. जल्द ही सीट बंटवारे और उम्मीदवारों पर भी फैसला हो जाएगा . इससे पहले कांग्रेस को झटका लगा है. मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद अजय निषाद घर वापसी करने जा रहे हैं. अजय निषाद फिलहाल कांग्रेस में हैं लेकिन कब वह नए दल का ऐलान कर दें, कुछ नहीं कहा जा सकता.
पहले बीजेपी में थे अजय निषाद
अजय निषाद बीजेपी के ही नेता थे लेकिन लोकसभा चुनाव में भजपा से टिकट कटने के बाद वह नाराज हो गए थे और पार्टी छोड़कर कांग्रेस के साथ चले गए थे. जानकारी के अनुसार, अजय निषाद की भाजपा नेताओं से दो मीटिंग हो चुकी है. अब बस ऐलान करना बाकी है कि वह घर वापसी कर रहे हैं.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने अजय निषाद की वापसी की पुष्टि नहीं की लेकिन ये जरूर कह दिया है कि अजय निषाद हमारी पार्टी के सांसद रह चुके हैं. अब अगर वह फिर से आना चाहते हैं तो उनका हम जरूर उनका स्वागत करेंगे.
बिहार चुनाव की तैयारी और सीटों के बंटवारे को लेकर गुणा भाग के साथ मैराथन बैठक भी हो रहा है लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है. इस बीच इंडिया गठबंधन में भी विवाद देखने को मिल रहा है. इस बीच अब वामदलों के प्रमुख घटक CPIML ने अपनी बड़ी दावेदारी पेश की है. इस पार्टी ने 40 सीटो की मांग की है और साथ ही गठबंधन के दो प्रमुख दल कांग्रेस और आरजेड़ी के छह-छह सीटो पर भी अपनी दावेदारी ठोकी है.
यह भी पढ़ें: महागठबंधन को एक और झटका, कांग्रेस के बाद राजद विधायक ने भी दिया इस्तीफा
CPIML ने कांग्रेस की जिन छह सीटों पर उम्मीदवार उतारना चाहती है उसमें दरभंगा जिले का जाले, नालंदा का राजगीर (सुरक्षित), कैमूर की मोहनियां (सुरक्षित), मधुबनी की बेनीपट्टी, पूर्वी चंपारण की रामनगर एवं पश्चिमी चंपारण की नरकटियागंज सीट है. CPIML ने आरजेड़ी की जिन छह सीटों पर दावेदारी ठोकी है उसमें दरभंगा का गायघाट या हायाघाट, बिहारशरीफ, बाराचट्टी, पूर्णिया की धमदाहा और सुपौल की पीपरा सीट को अपने खाते में लेना चाहती है।
संबंधित खबरें
'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
7 mins ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
3 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
23 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
3 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines