बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार राज्य की स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की कमान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन को सौंपी गई है। अब यह कमेटी बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये कमेटी ही उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें पार्टी का टिकट देगी।
इमरान प्रतागढ़ी समेत ये नेता भी शामिल
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई लिस्ट में बिहार के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष अजय माकन को बनाया गया है। कमेटी में प्रणिति शिंदे, इमरान प्रतागढ़ी और कुणाल चौधरी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके लिए पदेन सदस्य के रूप में भी 7 लोगों को शामिल किया गया है। जिनमें एआईसीसी बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरू, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, बिहार विधानसभा कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ. शकील अहमद खान, कांग्रेस विधान परिषद दल नेता डॉ. मदन मोहन झा, एआईसीसी सचिव देवेंद्र यादव, शहनवाज आलम और सुशील कुमार पासी शामिल हैं।
कांग्रेस को इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
कांग्रेस पार्टी को इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इसी वजह से बिहार राज्य की स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। कांग्रेस हाईकमान को उम्मीद है कि स्क्रीनिंग कमेटी अच्छे उम्मीदवार को चयन करेगी। चुनावों में बेहतर रणनीति के तहत जनता के बीच जाएगी। जिससे जनता का विश्वास जीता जा सकेगा।
हाईकमान को देगी जानकारी
कांग्रेस हाईकमान की यह स्क्रीनिंग कमेटी विधान सभा क्षेत्र में लोगों से फीडबैक लेगी। कमेटी के सदस्य विस क्षेत्र के स्थानीय कांग्रेस नेताओं के बारे में सभी तरह से जानकारी हासिल करेगी। हर विधानसभा से करीब 5 से 6 उम्मीदवारों की एक लिस्ट तैयार की जाएगी। इस लिस्ट को हाईकमान के पास भेजा जाएगा। उसके पार्टी की इलेक्शन कमेटी उम्मीदवारों का चयन करेगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
6 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
6 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
2 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines