बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कन्हैया कुमार इन दिनों सुर्खियों में हैं। कांग्रेस इस बार कन्हैया कुमार के चेहरे पर चुनाव मैदान में हैं। कन्हैया ‘रोजगार दो’ नामक पदयात्रा निकाल रहे हैं। जिसके जरिए वे युवाओं को साधने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच कन्हैया कुमार ने न्यूज24 के शो ‘चाय वाला इंटरव्यू’ में एक बयान दिया जो किया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मैंने फाॅर्म नहीं भरा
शो में उनसे पूछा जाता है कि उन्हें जीवन में क्या कोई पछतावा है? इस पर कन्हैया कहते हैं कि उन्हें जीवन में एक पछतावा है जोकि वे कर नहीं पाए। स्कूल में मेरे दाएं और बाएं बैठने वाले दो दोस्त अभी हाल ही में इस साल आर्मी से रिटायर हुए हैं। दोनों मेरे खास दोस्त थे। दोनों दोस्तों ने जब आर्मी जाॅइन की तो वे एक फाॅर्म मेरे लिए भी लाए थे। मुझे लगता है कि वैसे भी जिदंगी निकल ही गई है। इस उम्र में अगर रिटायर हो जाते तो अच्छा था नौकरी करना।
कन्हैया ने आगे कहा कि मैंने फाॅर्म नहीं भरा। मेरे घर से कई लोग आर्मी में हैं। मुझे ऐसा लगा कि मेरी हाइट कम है, इसलिए मैं आर्मी में नहीं जा पाता। क्योंकि वो पोस्ट टेक्निकल थी, ऐसे में मेरा सेलेक्शन होना संभव नहीं था।
ये भी पढ़ेंः ‘पागल हो क्या…’, पार्टी छोड़ने के सवाल पर भड़के अखिलेश सिंह, राहुल गांधी को लेकर कही ये बात
बिहार में पूरे दमखम से मैदान में कांग्रेस
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस खुद को चुस्त दुरुस्त करने में जुटी है। इसी क्रम में पार्टी कन्हैया कुमार के चेहरे को आगे रखकर चुनाव मैदान में उतरी है। पार्टी इस बार के चुनाव में सवर्णों और दलित वोटर्स को साधकर आगे बढ़ना चाहती है। पार्टी ने इस बार चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी कृष्णा अल्लावरू को दी है जोकि केरल कांग्रेस के युवा नेता है और राहुल गांधी के करीबी भी हैं।
ये भी पढ़ेंः बिहार में कांग्रेस के कृष्णा-कन्हैया ने बढ़ाई लालू यादव की मुश्किलें, समझें पूरा गणित
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines