Prashant Kishore offers Bihar Womens: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सबकी नजर आधी आबादी के वोटबैंक पर टिकी हुई है. सत्तापक्ष हो या विपक्ष हर, कोई महिलाओं को लुभाने में लगा हुआ है. शायद यही कारण है कि बिहार में इन दिनों नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और तेजस्वी यादव की माई-बहिन मान योजना की चर्चा जोरों पर है अब तो प्रशांत किशोर यानि PK भी इसमें कूद पड़े हैं. ऐसी योजनाओं को लेकर बिहार की महिलाएं क्या सोचती हैं? नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव की इस योजनाओं का महिलाओं के निजी जिंदगी में कितना प्रभाव पड़ेगा?
इन सारे सवालों का जवाब दूंढने और ग्रामीण इलाकों में जो महिलाएं नीतीश सरकार की स्वरोजगार योजना के लिए फार्म भर रही हैं. इसकी पड़ताल करने के लिए न्यूज 24 की टीम पटना से सटे ग्रामीण इलाकों में पहुंची जहां गांव की महिलाओं ने हमारे हर सवाल का बड़ी बेबाकी से जवाब दिया.
नीतीश सरकार की महिलाओं के लिए योजनाएं
बिहार चुनाव में महिलाओं की आधी आबादी के वोटों पर सभी राजनीतिक दलों की नजर है. नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और तेजस्वी यादव की माई-बहिन मान योजना के बाद अब प्रशांत किशोर ने भी बिहार की महिलाओं के लिए बड़ा ऑफर दे दिया.
- विधवा और वृद्धा पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 कर दिया
- पंचायती चुनाव में 35 % आरक्षण
- सरकारी नौकरी में 50 % आरक्षण
- महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में डोमिसाइल नीति लागू किया
- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 10 हजार रुपये की सहायता राशि, फिर 6 महीने के बाद सर्वे करके 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
महागठबंधन का एलान
- माई बहिन सम्मान योजना के तहत महागठबंधन की सरकार बनने के बाद 2500 रुपये प्रति महीने महिलाओं को दिया जाएगा, इसके लिए राजद और कांग्रेस के नेता महिलाओं से फॉर्म भरवा रहें है
- विधवा और वृद्धा पेंशन की राशि 1500 रुपये की जाएगी
जन सुराज पार्टी
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने कहा हैं कि मेरी सरकार बनने पर पेंशन राशि 2000 रुपये कर दी जाएगी
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
19 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
23 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines