Operation Basera-2 Campaign: बिहार में लगभग एक लाख गरीब परिवार अपना आशियाना बनाने के लिए जमीन खरीद सकेंगे। राज्य सरकार ने ऑपरेशन बसेरा-2 अभियान चलाकर हाल ही में एक लाख ऐसे परिवारों को चिह्नित किया है, जिनके पास खुद की जमीन नहीं है।
इन परिवारों को राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा एक अभियान के तहत वासभूमि (घर बनाने के लिए जमीन) उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए हाल ही में नीतीश कैबिनेट से प्रस्ताव पारित हुआ है। इसके तहत हर परिवार को 3 डिसमिल यानी लगभग एक कट्ठा जमीन खरीदने के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता की जाएगी। ऐसे लोगों को राज्य सरकार द्वार खुद की जमीन खरीदने के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।
सरकारी भूमि अनुपलब्ध रहने की स्थिति में बिहार गृह स्थल क्रय सहायता योजना, 2024 के अंतर्गत एक लाख की सहायता सीधे खाते में भेजी जाएगी। शु्क्रवार को राजस्व विभाग के सचिव जय सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वासभूमि विहीन सुयोग्य कैटेगरी के परिवारों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराया जाना है। इनमें गैरमजरूआ मालिक और आम, भू-हदबंदी से अतिरेक अर्जित भूमि की बंदोबस्ती तथा बीपीपीएचटी एक्ट के तहत पर्चा द्वारा वास भूमि दजी जाती है।
बिहार गृहस्थल योजना
सचिव ने बताया कि बिहार गृहस्थल योजना के तहत रैयती भूमि की क्रय नीति की समीक्षा में पाया गया कि वर्तमान नीति के तहत एमवीआर दर पर संबंधित भू-धारियों से रैयती भूमि खरीदने में कठिनाई है। क्योंकि, भू-धारियों द्वारा एमभीआर दर पर भूमि देने में अनिच्छा एवं असमर्थता व्यक्त की जाती है। इस कारण आवंटित राशि जिलों द्वारा समुचित खर्च नहीं हो पाती है।
विभाग के प्रस्ताव पर मुहर
गुरुवार को कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री गृह स्थल क्रय सहायता योजना’, 2024 को मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के साथ ही हर लाभुक भूमिहीन परिवार/ व्यक्ति को रैयती भूमि की खरीद के लिए एकमुश्त सहायता राशि उपलब्ध कराने के विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है।
ये भी पढ़ें- बिहार के हर जिले में हेलीकॉप्टर के लिए बनेगा हेलीपोर्ट, जानिए पूरा प्लान
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
5 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
8 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
9 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
20 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines