बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक पार्टियां भी अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई हैं। इसे लेकर पटना में सीएम नीतीश कुमार के आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एनडीए की बड़ी बैठक हुई। इस मीटिंग में एनडीए के घटक दलों से चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा समेत जेडीयू-बीजेपी के बड़े नेता मौजूद थे। एनडीए की बैठक में क्या चर्चा हुई? इसे लेकर केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बयान दिया है।
एनडीए की बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि राज्य के लिए चुनावी वर्ष है, जिसे लेकर इस मीटिंग में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। चुनाव की रणनीति कैसी हो? विपक्ष की कमियों और उनके भीतर मची चुनौतियों को कैसे जनता के बीच लेकर जाए? कैसे एनडीए गठबंधन को मजबूती के साथ जनता के सामने रखा जाए? केंद्र और राज्य सरकारों के विकास कार्यों को कैसे जनता के सामने रखा जाए? इससे जुड़े कई मुद्दे पर मंथन हुआ।
यह भी पढे़ं : ‘लालू यादव को गाली देना इन लोगों का फैशन है’, तेजस्वी यादव का अमित शाह पर हमला
एनडीए के सहयोगी नेताओं में दिखी एकता : चिराग पासवान
उन्होंने आगे कहा कि पटना से पहले दिल्ली में भी बैठक हुई थी। इससे यही पता चलता है कि एनडीए के घटक दल आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। एनडीए के सहयोगी दलों में एकता दिखाई देती है, ये विपक्ष के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। जहां एक तरफ गठबंधन के नेता साथ मिलकर अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम कर रहे हैं, प्रवास कर रहे हैं, जनता के साथ कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं, बूथ स्तर पर काम कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बंटा हुआ विपक्ष दिखाई दे रहा है।
कांग्रेस-राजद के बीच दूरियां और दरारें हैं : चिराग
चिराग पासवान ने आगे कहा कि इंडिया महागठबंधन के घटक दलों के बीच वर्चस्व की लड़ाई दिखाई दे रही है। कांग्रेस और राजद के बीच दूरियां और दरारें हैं। महागठबंधन में कौन ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगा? ऐसी महत्वाकांक्षी की लड़ाई चल रही है। एक तरफ महागठबंधन के घटक दलों के बीच चुनौतियां बनी हुईं तो दूसरी तरफ ऐसी तस्वीरें आती हैं, जिसमें एनडीए के सहयोगी नेता एकसाथ बैठक कर सहज माहौल में चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढे़ं : ‘अयोध्या में श्रीराम के बाद अब बिहार में सीता माता की बारी’, गोपालगंज में लालू एंड कंपनी पर बरसे अमित शाह
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
12 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
13 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
19 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines