हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चिराग पासवान को लेकर बहनोई अरुण भारती का बड़ा ऐलान, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीट को लेकर बताई चॉइस

बिहार विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है। इससे पहले हो रहे सियासी ऐलान प्रदेश में सरगर्मियां बढ़ा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती ने बड़ा ऐलान किया है। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Chirag Paswan (Pic Credit- ANI)

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव में सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे। चिराग के बहनोई अरुण भारती ने बड़ा बयान देकर कहा कि चिराग पासवान आरक्षित नहीं बल्कि सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे पूरे बिहार के नेता है तो सीट का दायरा सीमित क्यों होगा?

अरुण भारती ने कार्यकर्ताओं के हवाले से कहा कि इस बार पार्टी वर्कर्स चाहते हैं कि चिराग पासवान जी बिहार विधानसभा चुनाव किसी आरक्षित सीट से नहीं बल्कि सामान्य सीट से लड़ेंगे। चिराग पासवान अब सिर्फ एक समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे बिहार की उम्मीद है। ऐसे में अब ये कयास लग रहे हैं चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देकर बिहार की राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं।

बहनोई ने दिए थे चुनाव लड़ने के संकेत

इससे पहले सांसद अरुण भारती ने ऐलान किया था कि बिहार में युवा नेताओं की जरूरत है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की मांग है कि वे राजनीति में सक्रिय हो। ऐसे में उन्हें पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भेजा गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले चिराग ने ऐसा बयान दिया था जिससे सियासी गलियारों में कयासबाजी शुरू हो गई थी। उन्होंने बड़ा बयान देकर कहा था कि वे राज्य के विकास में सक्रिय होकर विकास में भूमिका निभाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘मेरे प्यारे मम्मी-पापा…’, तेजप्रताप यादव को सताई परिवार की याद, बोले- ‘भगवान से बढ़कर आपका आदेश’

गौरतलब है कि प्रदेश में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में अगर चिराग बिहार की राजनीति में सक्रिय होते हैं तो यह कांग्रेस और आरजेडी के लिए अच्छे संकेत नहीं है।

ये भी पढ़ेंः बिहार चुनाव से पहले भाजपा ने बनाई नई टीम, पार्टी ने इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें