Bihar Liquor Death: बिहार में जहरीली शराब से मौत के मामलों में LJP (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शराब कांड में करीब 200 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई है। लेकिन यह सच दबाया जा रहा है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1604068603770589184?s=20&t=7cj02JXPPL5fOZYnwEAP5w
आगे मीडिया को बयान देते हुए उन्होंने आरोप लगाया है कि मृतकों का बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के लोग मृतकों के परिवार पर दवाब डाल रहे हैं। उन्हें बोला जा रहा है कि वह ऐसा कतई न कहें कि शराब पीने से मृत्यु हुई है नहीं तो जेल भेज देंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे पर CM की खामोशी उनका भ्रष्ट अधिकारियों का समर्थन होना दर्शाती है।
https://twitter.com/LJP4India/status/1604019800342429696?s=20&t=7cj02JXPPL5fOZYnwEAP5w
दरअसल, शनिवार को चिराग पासवान शराब कांड के मृतकों के परिजनों से मिलने छपरा, मशरक पहुंचे थे। इस दौरान बड़ा भावुक माहौल हो गया। परिजन चिराग के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे। चिराग ने बिहार सरकार से मृतकों के परिजन को उचित मुआवाजा देने की मांग की है। गौरतलब है कि छपरा में जहरीली शराब से अब तक कुल करीब 73 लोगों के मौत हो चुकी है। कुछ बीमार अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
52 mins agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
23 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
8 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
8 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines