Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले में एक पुल के खंभे और स्लैब के बीच फंसा 11 साल का आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। करीब 12 से 14 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गुरुवार को एनडीआरएफ की टीम ने उनका शव बरामद किया।
दो दिन से लापता था 11 साल का बच्चा
जानकारी के मुताबिक, रोहताश जिले में 11 साल का बच्चा रंजन दो दिन से लाप था। परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे थे। तभी एक महिला को ये बच्चा पुल के खंभे और स्लैब के बीच में फंसा हुआ दिखा। इसके बाद बुधवार को बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
14 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
बिक्रानगंज के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) उपेंद्र पाल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि बच्चे को पुल से निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 12 से 14 घंटे तक चला। इसके बाद बच्चे को अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बच्चे के पिता ने बताई ये बात
बच्चे के पिता शत्रुधन प्रसाद ने बताया था कि उनका बेटा “मानसिक रूप से अस्वस्थ” था। दो दिन पहले घर से लापता हो गया था। वे परिवार के बाकी लोगों के साथ उसकी तलाश में जुटे थे। तभी पता चला कि वह सोन नदी पर बने पुल के पिलर नंबर 1 और एक स्लैब के बीच फंस गया है।
बच्चे तक पहुंचाया गया था खाना और ऑक्सीजन
घटना की जानकारी होने के बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने बांस की मदद से बच्चे को खाना भी दिया था। किसी तरह से बच्चे के पास ऑक्सीजन भी पहुंचाई गई थी। बताया गया है कि बच्चों के सुरक्षित निकालने के लिए पुल का कुछ हिस्सा काटा भी गया था, लेकिन बच्चे की जान नहीं बच पाई।
संबंधित खबरें
पटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines