हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

समृद्धि यात्रा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार से बिहार भ्रमण पर, बेतिया से होगी शुरुआत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानि शुक्रवार से अपनी समृद्धि यात्रा के तहत राज्य भ्रमण पर निकलेंगे. यात्रा की शुरुआत पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया से होगी. इस दौरान मुख्यमंत्री जिले में संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे, वहीं जिले को कई अहम विकास योजनाओं की सौगात भी देंगे. पढ़ें पटना से सौरव कुमार की रिपोर्ट.

विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानि शुक्रवार से अपनी समृद्धि यात्रा के तहत राज्य भ्रमण पर निकलेंगे. यात्रा की शुरुआत पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया से होगी. इस दौरान मुख्यमंत्री जिले में संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे, वहीं जिले को कई अहम विकास योजनाओं की सौगात भी देंगे.

मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. कार्यक्रम स्थल से लेकर आवागमन मार्ग तक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

सीएम नीतीश कुमार बेतिया में करीब 153 करोड़ रुपये की लागत से 125 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जबकि 29 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 36 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. इसके साथ ही वे अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कृषि मेला सह यांत्रिकीकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे. इस कार्यक्रम में जिले के सभी सांसद, विधायक और वरीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे चनपटिया प्रखंड स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र हेलीपैड पर पहुंचेंगे. यहां वे औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद 12:15 बजे वे बेतिया के रमना मैदान हेलीपैड पर आगमन करेंगे.

विज्ञापन

रमना मैदान में मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की प्रगति पर आधारित प्रस्तुतीकरण देखेंगे. इसके बाद योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन, कृषि मेला का उद्घाटन, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक और जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

मुख्यमंत्री की यह यात्रा जिले में विकास कार्यों की रफ्तार को और तेज करने की दिशा में अहम मानी जा रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola