Chief Minister Nitish Kumar In Pragati Yatra: राज्य सरकार बिहार की प्रगति के लिए तथा बिहार के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संकल्पित है। राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं के अमल करने की प्रगति देखने के लिए तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आज से ‘प्रगति यात्रा’ की शुरूआत हो रही है। इस यात्रा को शुरू करते हुए हवाई अड्डे से राज्य के पश्चिम चंपारण जिले के कदमहिया गांव के लिए प्रस्थान किया।
पश्चिम चंपारण में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की, वहां जीविका कर्मियों के द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया साथ ही वे बेतिया में स्टेडियम भी देखने गए। पश्चिम चंपारण में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की और अलग-अलग योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
अपने भ्रमण के दौरान सीएम ने लोगों की मांग पर और कुछ अपने मन से भी कई घोषणाएं की भी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है तब से हमने पश्चिम चंपारण में कई काम करवाया, लेकिन अभी भी कुछ काम बाकी है जिसे जल्द ही पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।
बनेगा अत्याधुनिक स्टेडियम
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेतिया के स्टेडियम का निरीक्षण किया और पाया कि स्टेडियम पुराना है और काफी जर्जर हो गया है। खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ स्टेडियम का पुनर्निर्माण कराया जाए ताकि यहां आने वाले दिनों में राज्य और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल का आयोजन किया जा सके।
बायपास निर्माण और सडकों का चौड़ीकरण
सीएम ने कहा कि हमने बरबत सेना से आईटीआई, सर्किट हाउस, स्टेडियम, ऑडिटोरियम होते हुए चिकित्सा महाविद्यालय का सड़क मार्ग से भ्रमण किया और पाया कि सड़क काफी संकड़ी है, जिससे आने-जाने में काफी कठिनाई होती है। जल्द ही इस सड़क की चौडीकरण कराई जाएगी ताकि लोगों को दिक्कत न हो।
इसके साथ ही शहर में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शहर के बाहर बायपास का निर्माण कराया जायेगा और मदनपुर से यूपी के पनियहवा तक एनएच 727-ए का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण से गोरखपुर जाने में आसानी होगी। इसके साथ ही दोन कैनाल पर भी सड़क निर्माण की सीएम ने घोषणा की।
गन्ना किसानों को फायदा
सीएम ने कहा कि पहले भी और इस बार भ्रमण के दौरान भी गन्ना किसानों ने गन्ना के मूल्य में बढ़ोतरी की मांग की है। किसानों ने कहा कि गन्ना का जो मूल्य मिल रहा है वह कम है तो अब गन्ना किसानों को प्रति क्विंटल 20 रूपये अधिक मिलेंगे।
किसानों को यह फायदा इसी सीजन से मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के लिए 10 रूपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हाल ही में की गई है और गन्ना उद्योग विभाग को निर्देश दिया गया है कि दस रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी और की जाए।
खुलेगा डिग्री कॉलेज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश से सटे गंडक नदी के पार वाले चार प्रखंडों में पढने वाले युवाओं के लिए डिग्री कॉलेज की मांग लंबे समय से की जा रही है। उस क्षेत्र में कोई डिग्री कॉलेज नहीं है। इसलिए अब शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाए।
उद्योग का भी होगा विस्तार
सीएम नीतीश ने अपनी यात्रा के दौरान कहा कि बेतिया के चनपटिया में उद्योग पर अच्छा काम हुआ है। सरकार यहां उद्योग को और बढ़ावा देगी और यहां अब औद्योगिक क्षेत्र का भी विकास किया जायेगा। इसके साथ ही अमवा मन में विद्युत् पॉवर ग्रिड का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही बल्मिकिनगर में लव कुश पार्क का भी निर्माण कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें- नीतीश सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी सौगात, 3 लाख से ज्यादा टीचर्स को मिलेगी खुशखबरी
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
9 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
16 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines