BPSC 70th Prelims Re Exam 2024: बिहार में BPSC की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को लेकर शुरू हुआ विवाद थम नहीं रहा है। छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग हैं कि एग्जाम को रद्द करके इसे फिर से कराया जाए। दूसरी तरफ आयोग ने पटना के बापू एग्जाम सेंटर पर हुई परीक्षा को रद्द करने के बाद 4 जनवरी को इसे दोबारा करवाने की पूरी तैयारी कर ली है। पटना में इसके लिए 22 सेंटर बनाए हैं। इन एग्जाम सेंटरों में 12,012 छात्र फिर से एग्जाम देंगे।
जारी किए गए जरूरी दिशा निर्देश
BPSC री-एग्जाम को लेकर धारा-163 लागू कर दी गई है। इसके अलावा एग्जाम सेंटर के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू है। वहीं, सेंटर के आसपास कैफे और प्रिंटर मशीन बंद करने के आदेश दिए हैं। ये आदेश 4 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेंगे। BPSC री एग्जाम सुबह 12 बजे से 2 बजे तक होगा।
पप्पू यादव ने दिया बड़ा बयान
बिहार में बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग का मुद्दा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि वो छात्रों के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब इस देश में किसान आंदोलन, जाट आंदोलन और मीणा आंदोलन हो सकता है तो पेपर लीक पर आंदोलन क्यों नहीं हो सकता? लोकतंत्र में हमारे पास यही तो मुद्दे हैं। हम अपनी आवाज उठाएंगे और अपने हक के लिए लड़ेंगे। हम इस लड़ाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। हम मरते दम तक छात्रों के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि ये एग्जाम हर कीमत पर रुक कर रहेगा। इस मुद्दे पर हमारी लड़ाई जारी रहेगी और हम लड़ते-लड़ते ही मरेंगे।
पेपर लीक होने की फैल गई थी खबर
गौरतलब है कि 13 दिंसबर 2024 को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की खबर फैल गई थी। जिसके बाद उम्मीदवारों ने परीक्षा का बहिष्कार भी किया था। इसके बाद बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर में फिर से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया था।
संबंधित खबरें
बिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
13 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
7 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
10 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
3 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines