बिहार लोक सेवा आयोग आयोग (BPSC) की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) जारी हो गया है। आगामी 13 सितंबर को प्रारंभिक परीक्षा होनी है। अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड bpsconline.bihar.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लिंक “71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड करें” पर क्लिक करें। इससे नया लॉगिन पेज खुल जाएगा। यहां अभ्यर्थी अपना यूजरनेम और पासवर्ड भरें। इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर BPSC 71वीं एडमिट कार्ड 2025 दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें अथवा प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar News: बिहार लोक सेवा आयोग में 1200 पदों पर होगी भर्ती, नए साल में परीक्षा कैलेंडर जारी
डाउन हो गया सर्वर
एडमिट कार्ड की सूचना के बाद से बीपीएससी का सर्वर पूरी तरह क्रैश हो गई। बीपीएससी ने एक्स पर पोस्ट करके भी इसकी जानकारी दी। कई घंटे तक अभ्यर्थी एडमिट कार्ड देखने के लिए परेशान होते रहे।
37 जिलों में होगी परीक्षा
बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर को होगी। दोपहर 12 से 2 बजे तक एक ही पाली में इसका आयोजन होगा। परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे से प्रवेश शुरू होगा। आयोग ने साफ किया कि 11 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रदेश के 37 जिलों के 912 केंद्रों पर परीक्षा होगी। प्रांरभिक परीक्षा में करीब 4,70,528 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का चयन सॉफ्टवेयर के माध्यम से हुआ है। बताया गया कि 90% महिला अभ्यर्थियों को नजदीकी जिलों में केंद्र आवंटित किए गए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखतु हुए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए जाएंगे।
इन पदों के लिए होगी परीक्षा
बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग के लिए होगी। इसमें अंकों को अंतिम मेरिट में नहीं जोड़ा जाता है। इस परीक्षा में प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त सेवा, आपूर्ति सेवा, योजना प्राधिकरण, वाणिज्यिक कर, निबंधन, परिवहन, नगर कार्यपालक अधिकारी, शिक्षा सेवा, जिला समन्वयक जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: BPSC Exam पर बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज की
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
13 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
4 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines