केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को समस्तीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान मोहम्मद मिराज के रूप में हुई है। आरोपी रोसड़ा थाना क्षेत्र के भीरहा गांव का रहने है वाला। युवक ने सोशल मीडिया पर चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। यह धमकी ‘टाइगर मिराज इदरीसी’ नामक एक सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई थी।
राजेश भट्ट ने दर्ज कराई थी शिकायत
चिराग पासवान को धमकी मिलने के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने शुक्रवार को पटना साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। भट्ट ने मामले की त्वरित जांच कर आरोपी की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। डॉ. भट्ट ने इसे एक गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए कहा था कि किसी केंद्रीय मंत्री को इस प्रकार धमकियां मिलना न केवल लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है। इसके साथ ही समस्तीपुर में पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार उर्फ हीरा सिंह के आवेदन पर साइबर थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थी।
एक इंटरव्यू के बाद सामने आई थी धमकी की बात
चिराग पासवान को धमकी मिलने की बात एक यूट्यूबर दक्षा प्रिया द्वारा उनका इंटरव्यू करने के बाद सामने आया था। इंटरव्यू के बाद दक्षा प्रिया को फॉलो करने वाले ‘टाइगर मिराज इदरीसी’ नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से कमेंट में लिखा गया था कि ’20 जुलाई को चिराग पासवान को बम से उड़ाकर मेरे हाथों हत्या होगी।’ हालांकि, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और धमकी देने वाला शख्स समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है। इस गिरफ्तारी से चिराग पासवान के समर्थकों को उनकी सुरक्षा को लेकर हो रही चिंता कुछ हद तक कम हुई हैं।
हाजीपुर से सांसद हैं चिराग
बता दें कि दिवंगत प्रसिद्ध नेता रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। उन्होंने साल 2024 में हाजीपुर से शानदार जीत हासिल की थी। फिलहाल वह मोदी कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री हैं और खाद्य मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे हैं। चिराग पासवान को सरकार की ओर से Z श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। यह तीसरी सबसे बड़ी सुरक्षा होती है। इसमें 22 सुरक्षाकर्मियों का कवर होता है, जिनमें 4 या 6 एनएसजी कमांडो और आईटीबीपी या सीआरपीएफ जवान शामिल होते हैं।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines