देशभर में जातीय जनगणना को लेकर केंद्र सरकार के अहम फैसले के बाद बिहार में सियासत गर्म गई है। दरअसल, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा जातीय जनगणना को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया जा रहा है। वहीं, अब तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। दरअसल, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर पलटवार
तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सपनों को साकार किया है। जातीय जनगणना करने का फैसला ऐतिहासिक है। इससे बिहार का खूब फायदा होगा। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जिनके पास चार सांसद हैं, उन्हें किस बात के लिए क्रेडिट मिलनी चाहिए। सबको पता है कि लोकतंत्र में जनमत की सरकार होती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जातीय जनगणना करने का फैसला नरेंद्र मोदी की सरकार ने कैबिनेट में पास करवाया।
लालू प्रसाद पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को काम करने का पता नहीं है। उन्हें लगता है सब जमीन हमारी ही है। लालू प्रसाद यादव कहते हैं कि 1995-96 में हमने इसे लोकसभा से पास करवाया था। आखिर उन्हें बताना चाहिए कि फिर जनगणना का काम हुआ क्यों नहीं? केंद्र में 10 साल तक लालू प्रसाद यादव के समर्थन वाली यूपीए की सरकार थी। लालू प्रसाद यादव को अपने आप बताना चाहिए कि इसका अपराधी कौन है? आखिर जब सरकार का हिस्सा थे तो जनगणना का काम क्यों नहीं हुआ?
यह भी पढ़ें: बिहार के 16 जिलों में आंधी-पानी और बिजली गिरने का अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
‘परेशान हैं विपक्ष के लोग’
वहीं विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में जातीय जनगणना का जो फैसला लिया गया था, वह एनडीए की सरकार में लिया गया था। आज पूरे देश में जातीय जनगणना हो, एनडीए की सरकार ने फैसला ले लिया है। अब विपक्ष के हाथ में जो राजनीति का तोता था, वह तोता उड़ गया है। विपक्ष के लोग अब परेशान हैं। इसी परेशानी की वजह से अब उनकी कई भाषाएं सामने आई हैं।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
5 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
6 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
9 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
23 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines