BJP Candidates List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 71 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. पहली सूची में BJP ने ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है. वहीं पहली सूची में दोनों डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का भी नाम है.
बता दें कि BJP ने सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से और विजय कुमार सिन्हा लखीसराय विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव दानापुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. सिवान से मंगल पांडेय, हाजीपुर से अवधेश सिंह, बांकीपुर से नितिन नवीन, हिसुआ से अनिल सिंह, पातेपुर से लखिंद्र पासवान से टिकट मिला है.
औरंगाबाद से त्रिविक्रम नारायण सिंह और छातापुर से नीरज बबलू को चुनावी रण में उतारा गया है. रामकृपाल यादव को दानापुर से, मंत्री नितिन नबीन को बांकीपुर से, संजय सरावगी को दरभंगा से, नीरज कुमार बबलू को छातापुर से, पूर्व डिप्टी CM रेणु देवी को बेतिया से और पूर्व डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद को कटिहार से टिकट दिया गया है.
रत्नेश कुशवाहा ने टिकट के लिए जताया आभार
उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से चुनावी रण में उतारे गए रत्नेश कुशवाहा ने पार्टी का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं. भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है. नई पीढ़ी का स्वागत है, अभिनंदन है. पटना साहिब विधानसभा के लोगों ने मुझे लगातार 7 बार विजयी बनाया है. उन्होंने BJP उम्मीदवार के रूप में जो स्नेह और प्यार मुझे दिया है, उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा.
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
11 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines