बिहार में नई सरकार के गठन का काम अंतिम चरण में चल रहा है। सीएम पद पर नीतीश कुमार को देखा जा रहा है लेकिन बैठकों के दौर ने इस पर संशय खड़ा कर दिया है। 20 नवंबर को बिहार को नया सीएम मिलेगा। उसी दिन पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय हो गया है। इसके अलावा मंत्री पद के लिए बीजेपी और जेडीयू ने फॉर्मूला तय लिया है। सूत्रों ने बताया कि बीजेपी ने 8 मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं।
बीजेपी ने नए मंत्रिमंडल के लिए रमा निषाद, रत्नेश कुशवाहा, श्रेयसी सिंह, त्रिविक्रम नारायण सिंह, गायत्री देवी, रोहित पांडेय, रजनीश कुमार और मनोज शर्मा का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: बिहार में CM के नाम पर लगी मुहर, JDU विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार चुने गए नेता
बीजेपी के नए चेहरे जो मंत्री बन सकते हैं-
1 – रमा निषाद (OBC)
2- रत्नेश कुशवाहा (OBC)
3- श्रेयसी सिंह (GEN)
4- त्रिविक्रम नारायण सिंह -GEN
5- गायत्री देवी – यादव
6- रोहित पांडेय- GEN
7- रजनीश कुमार -GEN
8- मनोज शर्मा (GEN)
यह भी पढ़ें: बिहार में क्यों हुई NDA की ऐतिहासिक जीत? प्रशांत किशोर ने बताया, ली जनसुराज की हार की जिम्मेदारी
जेडीयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना लिया गया है। अब वह सीएम पद के लिए नाम तय होते ही नीतीश कुमार राजभवन पहुंचकर नई सरकार का दावा पेश करेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार इस बार नया रिकॉर्ड बनाएंगे। इस बार नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 2 डिप्टी सीएम के अलावा करीब 20 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। मंत्रीमंडल में बीजेपी, जेडीयू, भाजपा, एलजेपी (आर), हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के विधायक भी शामिल रहेंगे।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
3 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
7 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
20 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines