BJP leader Sushil Modi targeted Nitish Kumar: बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार द्वारा महिला शिक्षा पर दिए गए बयान पर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। नीतीश कुमार ने विधानसभा में ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर भी तल्ख टिप्पणी की थी। इस तरह के बयान दिए जाने के बाद भाजपा नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। जीतन मांझी ने भी नीतीश कुमार के बयान पर आपत्ति जताई है। अब, राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है।
सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार द्वारा जीतन मांझी को लेकर दिए बयान पर कहा, ”मुझे लगता है कि नीतीश कुमार किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। मै उनको 40 साल से जानता हूं। लेकिन कभी मैने उनका ये रौद्र रूप नहीं देखा। इस तरह से गुस्से में नहीं देखा। महिलाओं के बारे में जो टिप्पणी किया उन्होंने और फिर जो जीतन मांझी जी के बारे में कहा, ये उनकी स्वभाव में नहीं है। ऐसी-ऐसी बातें बोल रहे हैं और तुम-ताम जैसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, ”एक तो दलित समाज से आने वाले व्यक्ति ( जीतन मांझी) हैं, जो उनसे (नीतीश कुमार) उम्र में 7 साल बड़े हैं और राजनीति में भी उनसे सीनियर हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। उनको नीतीश कुमार तुम ताम शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसी भाषा का उपयोग तो कोई अपनी विरोधी के बारे में भी नहीं करता है। इसलिए मुझे लगता है कि नीतीश कुमार किसी गंभीर मानसिक बीमारी से ग्रसित हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है।
ये भी पढ़ेंः दिवाली और छठ पूजा महापर्व की सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट, विभिन्न जिलों में तैनात होंगे 13 हजार पुलिसकर्मी
क्या है मामला?
दरअसल, नीतीश कुमार ने हाल ही में विधानसभा में जीतन मांझी के खिलाफ तल्ख टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मेरी मूर्खता थी कि तुम जैसे लोगों को मुख्यमंत्री बना दिया है। इसी बयान को लेकर बीजेपी से लेकर जीतन राम मांझी तक नीतीश कुमार के बयान का जमकर विरोध कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने भी नीतीश कुमार के बयान का किया विरोध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला शिक्षा और जीतन मांझी पर दिए गए नीतीश कुमार के बयान का विरोध किया है। उन्होंने एक सभा के दौरान कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं का अपमान किया है। साथ ही जीतन मांझी पर दिए बयान पर कहा कि नीतीश कुमार ने दलित नेता का अपमान करने का काम किया है।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
17 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines