बिहार में पिछले कई दिनों से लगातार मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। महीने की शुरुआत में राज्य के हिस्सों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को परेशान रखा था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत देने का काम किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के ज्यादातर जिलों में बेमौसम बारिश होने की संभावना है। IMD ने तो राज्य के 10 जिलों में बारिश और बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि अगले 6 दिनों के मौसम का भी हाल बताया है।
38 जिलों में बेमौसम बारिश
पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगुसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में आज बेमौसम बारिश की संभावना है।
10 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
इसके साथ ही विभाग ने राज्य के पूर्वी भाग के जिलों में बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगुसराय, लखीसराय और नवादा जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
22 अप्रैल तक होगी बारिश
इसके साथ ही विभाग ने बताया कि राज्य के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक बेमौसम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा IMD ने भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक बेमौसम बारिश की आशंका जताई है।
यह भी पढ़ें: बिहार में ट्रैफिक पुलिस ने कराया हाई वोल्टेज ड्रामा, चालान काटा और ड्राइवर को पीटा
कैसी रहेगी हवाओं की चाल
इसके साथ ही IMD ने बताया कि 19 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग के जिलों में बिजली चमकने और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, 20 अप्रैल को राज्य के पूर्वी भाग के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 21 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 22 और 23 अप्रैल को राज्य के मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा।
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
15 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
15 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
17 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
18 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines