बिहार में पिछले कुछ दिनों से बेमौसम बारिश और गरज के साथ बिजली गिर रही थी। लेकिन अब राज्य में मौसम ने करवट ली है। बिहार के कई शहरों में फिर गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है। इसी के साथ एक बार फिर से भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। कुछ जिलों में तो लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई जिलों में लू चलने की भी चेतावनी दी गई है।
15 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 मई, 2025 को राज्य के 15 जिलों में लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। IMD के अनुसार सीवान, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, लखीसराय, बेगुसराय, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया जिले में भीषण गर्मी, उमस और लू के चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण, नवादा, शेखपुरा, पूर्णिया, पटना, जहानाबाद, अररिया, किशनगंज, औरंगाबाद, गया और दरभंगा में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें:‘जो 4000 किलोमीटर दूर बैठकर सीजफायर करवाता हो…’, ट्रंप पर भड़के पप्पू यादव
कैसा होगा जिलों का तापमान?
IMD के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगुसराय, लखीसराय, नवादा, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई और समस्तीपुर जिले में तापमान 40-42 डिग्री के बीच में रहने की उम्मीद है। वहीं, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिले में तापमान 38-40 डिग्री के बीच में रहने की संभावना है।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
5 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
6 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
10 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines