Bihar Violence: बिहार हिंसा को लेकर तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) पर बड़ा आरोप लगाया है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का कहना है कि संघियों द्वारा राज्य में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। तेजस्वी यादव ने बिहारशरीफ और सासाराम में कथित तौर पर दो समूहों की ओर से एक-दूसरे पर गोलियां चलाने के बाद भड़की हिंसा के मद्देनजर अपनी चिंता व्यक्त की।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी कमजोर है, वहां दहशत फैल गई है। उन्होंने कहा कि बदमाशों में से प्रत्येक की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) राज्य के भाईचारे को तोड़ने के लिए भाजपा द्वारा किए गए किसी भी प्रयोग का करारा जवाब देता रहा है।
हिंसा के बाद अब तक 112 लोग गिरफ्तार
बिहारशरीफ और नालंदा में रामनवमी के बाद भड़की ताजा हिंसा में कम से कम 112 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिंसा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और पुलिस को सतर्क रहने, असामाजिक तत्वों की पहचान करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
अधिकारियों को अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने और गलत सूचना या विघटन को रोकने के लिए उचित उपाय करने के लिए भी कहा गया। दूसरी ओर, भाजपा ने राज्य में सांप्रदायिक तनाव के लिए नीतीश कुमार सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
सासाराम में आज सुबह फिर विस्फोट
सोमवार सुबह तड़के सासाराम शहर में एक विस्फोट की आवाज सुनी गई। इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार विस्फोट की आवाज बिहार के मोची टोला इलाके में सुनी गई। विस्फोट के बाद एहतियात के तौर एसएसबी के जवानों को तैनात कर दिया गया।
विस्फोट के बाद इलाके में जवानों ने फ्लैग मार्च किया है। एसएचओ संतोष कुमार सिंह के अनुसार हमें स्थानीय लोगों से तेज आवाज के बारे में पता चला जब हम मौके पर गए तो यह आवाज एक पटाखे से संबंधित थी। इसके अलावा और कुछ नहीं है।
बता दें कि सासाराम शहर में फिलहाल इंटरनेट बंद है। 12वीं तक के स्कूलों को भी बंद रखने के आदेश हैं। नालंदा में भी हिंसा के बाद 4 अप्रैल तक इंटरनेट बंद रहेगा। बिहार शरीफ शहर में स्कूल-कॉलेज भी 4 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश हैं।
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
16 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
49 mins agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
11 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
16 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
17 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
17 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
22 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines