बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब यूजीसी (UGC) इक्विटी गाइडलाइन के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आपस में भिड़ गए. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ और भाजपा विधायक मुरारी मोहन ठाकुर के बीच जमकर बहस हुई. दोनों ने एक-दूसरे को उंगली दिखाई और सदन के भीतर ही ‘देख लेने’ की धमकी तक दे डाली. सदन में हंगामा बढ़ता देख राजद विधायक आलोक मेहता ने तंज कसते हुए कहा कि सत्ता पक्ष की प्रतिक्रिया ऐसी है जैसे ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’. वहीं, बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि विपक्ष में बैठे लोगों को ब्राह्मणों से बेवजह तकलीफ है, उन्हें ‘ब्राह्मणवाद’ का सही अर्थ ही समझ नहीं आता.
कैसे हुई विवाद की शुरुआत
बिहार विधानसभा के बजट सत्र में विवाद की शुरुआत तब हुई जब माले विधायक संदीप सौरभ ने उच्च शिक्षण संस्थानों में होने वाले जातिगत भेदभाव का मुद्दा उठाया. उन्होंने मांग की कि बिहार में यूजीसी के नए नियमों को कड़ाई से लागू किया जाए. संदीप सौरभ ने कहा, “उच्च शिक्षण संस्थानों में जातियों को लेकर भेदभाव चरम पर है. जब भी सुधार की बात होती है, ब्राह्मणवादी मानसिकता के लोग विरोध शुरू कर देते हैं.” उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि 2019 से 2024 के बीच उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत विवादों के मामलों में 118 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने रोहित वेमुला जैसे छात्रों की आत्महत्या का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार से इस पर सख्त कानून बनाने की मांग की.
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का पलटवार: “मेरी भी हुई थी रैगिंग”
सदन में माले विधायक के द्वारा ब्राह्मणवाद को लेकर टिप्पणी किए जाने पर सत्ता पक्ष की विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का यदि आप सम्मान करते हैं तो इस तरह के का भाषा उचित नहीं है… किसी की भी मृत्यु पूरे देश और राज्य के लिए क्षति होती है. भावुक होते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि मैं भी मुजफ्फरपुर के टेक्निकल कॉलेज में पढ़ने गया था. मैं भूमिहार ब्राह्मण समाज से आता हूं, वहां मेरी भी जबरदस्त रैगिंग हुई थी. मुझे हॉस्टल से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया गया था. समाज में जहर घोलने वाले लोग बाबा साहब अंबेडकर के जाति-विहीन समाज के सपने को तार-तार कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
19 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines