हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Raghopur Vidhan Sabha Seat: राघोपुर में होगी तेजस्वी यादव की परीक्षा, लालू यादव के परिवार से इस सीट का रहा गहरा नाता

Raghopur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की राघोपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Raghopur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक राघोपुर सीट भी है, जो बिहार के वैशाली जिले की हाजीपुर लोकसभा सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। 2020 में इस सीट से तेजस्वी प्रसाद यादव को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक राघोपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

तेजस्वी प्रसाद यादव
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
97,404 वोट मिले
वोट लीड- 38,174
वोट शेयर- 48.74 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Raja Pakar (SC) Vidhan Sabha Seat: बदलती रही जनता की पसंद, राजा पाकर सीट पर कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

सतीश कुमार
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
59,230 वोट मिले
वोट शेयर- 29.64 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

राकेश रौशन
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
24,947 वोट मिले
वोट शेयर 12.48 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Vaishali Vidhan Sabha Seat: कभी था कांग्रेस का गढ़… अब बना JDU का दबदबा, क्या है वैशाली सीट की चुनावी कहानी?

विज्ञापन

राघोपुर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

बिहार की 243 सीटों में से सबसे खास राघोपुर सीट कही जा सकती है। दरअसल, यहां पर लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को जीत मिल चुकी है। 1995 और 2000 में लालू प्रसाद यादव को जीत मिली। वहीं, राबड़ी देवी ने 2000 उपचुनाव और 2 बार 2005 में जीत हासिल की। इसके बाद तेजस्वी यादव को 2015 और 2020 राघोपुर सीट से जीत मिल चुकी है।

राघोपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

राघोपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 1.30 लाख रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें 18,000 पासवान वोटर्स बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 22,000 तक बताए गए हैं। बता दें कि 1 जनवरी 2024 तक यहां पर 3,45,163 मतदाता दर्ज किए गए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Mahua Vidhan Sabha Seat: 1977 से कांग्रेस को नहीं मिली जीत, RJD का रहा वर्चस्व, दिलचस्प रहा महुआ का चुनावी इतिहास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola