Bihar (अभिषेक कुमार): वैशाली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले की पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडई डीह गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने युवती सहित उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट की। इस घटना में युवती बुरी तरह घायल हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे पातेपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।
युवती के ही गांव का रहने वाला है आरोपी
घायल युवती पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडई डीह गांव स्थित अपने ननिहाल में रहती थी। परिजनों ने बताया कि गांव के ही दबंग रानू सिंह काफी समय से उस पर बुरी नजर रख रहा था। कई बार पूर्व में भी युवती के परिजनों द्वारा छेड़खानी का विरोध किया गया था। युवती की मां ने आरोप लगाया है कि बीते मंगलवार को उसकी बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दबंग रानू सिंह एवं अन्य लोगों ने मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर गांव के लोगों ने पंचायत से मामले को रफा दफा करने के लिए कहा था।
गुरुवार को पंचायत के दौरान ही रानू सिंह, चिंटू सिंह एवं छोटन सिंह ने मिलकर उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने गई युवती की मां, उसकी मौसी बहन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने बताया की सूचना देने पर जब डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस के सामने भी मारपीट की। डायल 112 की पुलिस ने ही सभी को इलाज के लिए पातेपुर पीएचसी में भर्ती कराया. जहां से सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ेंः कलयुगी मां! गुस्से में मां ने अपने ही 3 बच्चों को गंडासे से काट दिया, एक की मौत 2 की हालत नाजुक
पुलिस पर वीडियो डिलीट कराने का आरोप
महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपनी बेटियों के साथ मायके में ही रहती है। घायल युवती ने आरोप लगाया है कि मारपीट का वीडियो बनाया था जिसे पातेपुर थाने की पुलिस ने आरोपियों के कहने पर जबरदस्ती मोबाइल छीन कर वीडियो को डिलीट कर दिया गया है।
पुलिस ने क्या कहा?
पातेपुर थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महिला द्वारा डायन का आरोप लगाकर हंगामा किया गया था, जिसे लेकर पंचायत चल ही रही थी। इसी दौरान मारपीट की घटना घटी। दूसरे पक्ष के तरफ से प्राप्त आवेदन के आधार पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
8 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
12 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
15 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
15 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
16 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
16 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines