हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बिहार में रिटायर्ड दरोगा के बेटे की गला रेतकर हत्या, दोनों हाथ काटकर ले गए हत्यारे, लाश देखकर सहम गई पुलिस

विज्ञापन
बिहार के बेगूसराय में मॉब लिंचिंग। (File Photo)

Bihar: बिहार के शिवहर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक रिटायर्ड दरोगा के बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक रविवार की शाम बारात जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद उसकी लाश मिली है।

युवक की लाश देखकर पुलिस भी दंग रह गई। हत्यारों ने उसके दोनों हाथ काटकर अलग कर दिए। पुलिस ने एक कटा हाथ बरामद किया है। दूसरा अभी तक नहीं मिला है।

सोमवार की शाम तक नहीं लौटा तो मचा हड़कंप

यह पूरा मामला पूर्णिया थाना क्षेत्र का है। पहाड़ी गांव निवासी सोनफी पासवान पुलिस विभाग से रिटायर्ड दरोगा हैं। उनका बेटा आदित्य कुमार पासवान उर्फ लव रविवार की शाम गांव के एक युवक की बारात में जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन सोमवार की शाम तक वह घर नहीं लौटा। परिवारवालों ने अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन

और पढ़िए – दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग का शॉर्प शूटर गिरफ्तार, रियल एस्टेट कारोबारी से मांगी थी रंगदारी

नदी के किनारे मिला खून से सना शव

विज्ञापन

गांववालों ने खोजबीन शुरू की तो गांव से थोड़ी दूर पर खेत के पास उसका खून से सना चप्पल मिला। पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद खैरा पहाड़ी गांव के बागमती नदी के किनारे गेहूं के खेत से आदित्य का शव बरामद किया। उसके दोनों हाथ गायब थे। पुलिस ने शव से कुछ दूरी पर दायां हाथ बरामद किया है। बाएं हाथ की तलाश जारी है।

पत्नी का मोबाइल जब्त, एक युवक हिरासत में

आदित्य शादीशुदा था। पुलिस ने मृतक और उसकी पत्नी का मोबाइल बरामद कर लिया है। एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है। लेकिन हत्याकांड के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

चर्चा प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या होने की हो रही है। लोगों ने इस हत्याकांड के विरोध में कटैया चौक के पास प्रदर्शन किया और आगजनी भी की। हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इलाके में तनाव है। पुलिस बल को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार के शिक्षा मंत्री फिर बोले- रामायण में कचरा है, उसे हटाना होगा; कवि कुमार विश्वास ने दिया करारा जवाब

विज्ञापन

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola