Bihar Elections: बिहार में इस बार चुनाव प्रचार का अंदाज भी ‘हवाई’ होने वाला है. दल और उम्मीदवार अब सिर्फ जमीन पर नहीं, बल्कि आसमान से भी जनता तक पहुंचने की तैयारी में हैं. कई राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन बुक कर लिए हैं. नेताओं के व्यस्त कार्यक्रम और लगातार बढ़ती जनसभाओं को देखते हुए, यह ‘हवाई प्रचार अभियान’ अब चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बन गया है. दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में समय की कमी के कारण हर दल के लिए हेलीकॉप्टर न सिर्फ सुविधा, बल्कि मजबूरी भी बन गया है. हालांकि जनसुराज ने इस बार हेलीकॉप्टर से तौबा की है, लेकिन बाकी सभी प्रमुख दल आसमान से अपनी ताकत दिखाने को तैयार हैं.
15 हेलीकॉप्टर पटना पहुंचे
पटना एयरपोर्ट और स्टेट हैंगर में 15 हेलीकॉप्टर पहले ही पहुंच चुके हैं. इनमें से 7 भाजपा, 2-2 राजद, जदयू और कांग्रेस, जबकि एलजेपी और वीआईपी. पार्टी ने एक-एक हेलीकॉप्टर बुक किया है. 2020 के विधानसभा चुनाव में 13 हेलीकॉप्टर इस्तेमाल हुए थे. जबकि इस बार संख्या बढ़कर 15 हो गई है. वजह सिर्फ दो चरणों में चुनाव और बेहद तंग प्रचार कार्यक्रम. पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा, जिसका प्रचार 4 नवंबर शाम 5 बजे थम जाएगा. वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगा और इसका प्रचार 9 नवंबर को समाप्त होगा.
एक दिन का खर्च करीब 10 लाख 62 हजार रुपए प्रति हेलीकॉप्टर
हेलीकॉप्टर बुक करने वाली एजेंसियों के मुताबिक, कम से कम तीन घंटे का फ्लाइंग चार्ज 9 लाख रुपए है. जिस पर 18% जीएसटी अलग से देना होगा. यानी, एक दिन का खर्च करीब 10 लाख 62 हजार रुपए प्रति हेलीकॉप्टर. अगर उड़ान नहीं भी हुई, तब भी चार्ज देना होगा. हां, हेलीकॉप्टर खराब होने की स्थिति में शुल्क नहीं लगेगा. इसके अलावा क्रू मेंबर के खाने और रहने की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी राजनीतिक पार्टी की होगी. पटना एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग करने वाली ग्लोबल फ्लाइट सर्विसेज के अधिकारी के मुताबिक, “इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले करीब डेढ़ गुना अधिक हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे.”
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, हर राज्य में अकेले चुनाव लड़ने की कही बात
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
9 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
15 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
15 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
22 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines